गुरिदंर सिंह, दीपेंदर बैंस, विदित, फिलीपींस के कृकस्तिन वेंकट, निहित रावल और ध्रुव गोयल आईटीएफ मेंस फ्यूचर टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंच गए हैं।
ये टूर्नामेंट सेक्टर-10 स्थित चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन (सीएलटीए) में खेला जा रहा है। दस हजार यूएसए डालर की इनामी राशि वाले इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के टॉप सीड के खिलाड़ी शिरकत कर रहे हैं।
यहां शनिवार को पहले दौर के क्वालीफाइंग मुकाबले खेले गए। भारत के अंकित ने कोरेशिया के इवान दिवकोविक के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।
अंकित पहला सेट 2-6 से हारने के बाद मैच में दोबारा से वापसी करते हुए इवान दिवकोविक को अगले दोनों सेट 6-3, 6-3 से हराकर अगले दौर में पहुंचे। दिन में खेले गए अन्य मुकाबलों में इनमें ध्रुव गोयल ने बालाजी लक्ष्मण को 6-4,6-4 से हराया।
नीदरलैंड केरटगेट कारमर ने राहुल को सीधे सेटों में 6-1,6-7,6-3 से हराया। शाहबाज खान ने अजय यादव को 3-6,6-3,7-6 से, कमल किशोर ने आशीष कपूर को 4-6,7-5,6-3 से, निहीत रावल ने हिमांशु को 6-2,6-1 से, कपिल ने तानय मेहता को 6-0,6-2 से, गुरिंदर सिंह ने सूरज बेनीवाल को 6-4,6-1 से, वेंकट अंकुश अरोड़ा को 6-4,6-3 स हराकर क्वालीफाइंग दौर के दूसरे दौर में पहुंचे।