फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राव क्रिकेट एकेडमी का जीत से आगाज

Wed, 09 Jul 2014 11:05 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
किरन के आतिशी शतक और चार विकेट के दम पर द्वितीय तनुष कप क्रिकेट प्रतियोगिता में राव क्रिकेट एकेडमी ने बड़ी जीत के साथ शानदार आगाज किया। उद्घाटन मैच में राव क्रिकेट एकेडमी ने साईग्रेस एकेडमी को 136 रन से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन


तनुष क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में टॉस जीतकर राव क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी की। सलामी बल्लेबाज किरन की 83 गेंद पर 116 रन की पारी के दम पर टीम ने 30 ओवर में 238 रन का लक्ष्य खड़ा किया।

आशीष ने 23, दीपांकर ने 19, सुमित ने 18 रन बनाए, जबकि 23 रन अतिरिक्त बने। साईग्रेस एकेडमी के सत्यम ने 2, नितेश, हिमांशु, हर्षित, करन ने 1-1 विकेट लिए।
विज्ञापन


बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी साईं ग्रेस को 44 रन पर पहला झटका लगा, जिसके बाद पूरी टीम 25 ओवर में 102  रन पर सिमट गई। हिस्र ने 36, राहुल ने 27 रन बनाए। 12 रन अतिरिक्त बने। राव क्रिकेट एकेडमी के ऋषभ और किरन ने 4-4 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें