फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक के लिए दूसरे मिल्खा की खोज शुरू

Sat, 11 Oct 2014 03:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक-2020 के मद्देनजर गेल इंडिया (गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह के साथ मिलकर देश के 19 शहरों से बेहतरीन धावक तलाशने की मुहिम शुरू की है। इस कड़ी में शुक्रवार को सेक्टर-27 स्थित मोती राम आर्य स्कूल में टैलेंट हंट का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें शहर के 281 धावकों ने भाग लिया। हेड रीजन, गेल चंडीगढ़ के मानस दास ने बताया कि शहर से 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर रेस में लड़कों और लड़कियों वर्ग से 6 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इन्हें बंगलूरू में अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग दी जाएगी।

इनका हुआ चयन:
लड़कों की 100 मीटर रेस में साहिब टंडन, 200 मीटर में मितुल मदन और 400 मीटर रेस में चिराग को चुना गया है। लड़कियों में 100 मीटर रेस में कुमकुम ठाकुर, 200 मीटर में अंजु और 400 मीटर रेस में अमरजोत कौर का चयन किया गया है। अब ये बंगलूरू में 14 दिसंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में भाग लेंगे।
विज्ञापन


गांव में ही मिलेगा बेहतरीन एथलीट:  मिल्खा सिंह ने कहा कि यदि देश के लिए बेहतरीन एथलीट तलाशना है तो शहरों की बजाय गांव की ओर रुख करना चाहिए।

इन शहरों में होगा टैलेंट हंट: भोपाल, दिल्ली, अहमदाबाद, जयपुर, मुंबई, गोवा, हैदराबाद, रुद्रपुर, चेन्नई, लखनऊ, कोची, बनारस, बंगलूरू, पटना, राची, गुवाहाटी और भुवनेश्वर।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें