सिटी ब्यूटीफुल के खिलाड़ियों ने फर्स्ट इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में पांच गोल्ड मेडल जीतने में कामयाबी हासिल की। यह टूर्नामेंट 8 से 10 अगस्त के बीच काठमांडू (नेपाल) में खेला गया, जिसमें टेबल सॉकर के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का सिक्का जमाया।
चार दिवसीय टूर्नामेंट में स्केटिंग, मार्शल आर्ट, फुटबॉल, बास्केटबॉल गेम्स में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। विजेता खिलाड़ियों ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री पुष्पा कमल प्रचंड ने मेडल और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इन्होंने जीते मेडल
लड़कियों के अंडर-18 वर्ग के डबल्स इवेंट में किरण ने गोल्ड मेडल जीता। किरण गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा है। वहीं, गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-18 की छात्रा अनुपमा ने भी डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। सुचित्रा ने लड़कियों के अंडर-16 के डबल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता।
वह जीएमएसएसएस-27 की छात्रा है। वहीं, जीएमएसएसएस-8 की स्टूडेंट किरण भट्ट ने अंडर-16 के डबल्स में गोल्ड मेडल जीता। इनके अलावा निखिल ने लड़कों के अंडर-14 वर्ग में सिंगल्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। वह गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-19 का छात्र है।