लाइव वायर कोचिंग सेंटर की ओर से करप्शन फ्री इंडिया कप का आयोजन किया जाना है। टूर्नामेंट में इंस्टीट्यूट, कंपनी, लोक बॉडी, आर्गेनाइजेशन, स्कूल की टीमें हिस्सा ले सकती है।
पहले एंट्री देने वाली कुल आठ टीमें ही टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी। हिस्सा लेने वाली टीमों को निशुल्क एंट्री फार्म दिए जाएंगे। करप्शन फ्री इंडिया कप में खेले जाने वाले मुकाबले बीस-बीस ओवर के खेले जाएंगे।
सभी मुकाबले नॉक आउट आधार पर होंगे। मैच सप्ताह में रविवार और छुट्टी वाले दिन और टेनिस बॉल से ही खेले जाएंगे। ड्रेस में आने वाली टीमों को ही मुकाबलों में उतरने दिया जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले दिव्या पब्लिक स्कूल 44 में आयोजित होंगे।
टूर्नामेंट में एंट्री संबंधी जानकारी के लिए संचालक के आर लूथरा के 9815624949 पर संपर्क साध सकते है।