जूनियर और सब जूनियर स्वीमिंग प्रतियोगिता बुधवार को ऑल वेदर स्वीमिंग पूल सेक्टर-23 में शुरू हुई। इसका आयोजन स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट कर रहा है।
लड़कों के अंडर-8 वर्ग में 25 मीटर फी स्टाइल इवेंट में राघव लाल पहले, ध्रुव गुप्ता दूसरे, पार्थ तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर-8 में तिस्ता पहले, नंदिनी सिंह दूसरे, इनायत तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों के अंडर-10 वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल में ऋषि नैय्यर पहले, अक्षज दूसरे, रेयान ग्रेवाल तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर-10 वर्ग की 100 मीटर फ्री स्टाइल में मनस्वी पहले, समीरा दूसरे, पंकित शाह तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों के अंडर-12 वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल में असव कुमार पहले, ध्रुव दूसरे, अदिति गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर-12 वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल में तवीशा गुप्ता पहले, तिष्या कपूर दूसरे, प्रेरणा तीसरे स्थान पर रहीं।
लड़कों के अंडर-14 वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल में समर तूर पहले, ऋतिक लाल दूसरे, शुभम आर्य तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में 100 मीटर फ्री स्टाइल में जसमीत कौर पहले, खुशबू दूसरे, सिमरत तीसरे स्थान पर रहीं।