फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की हार पर गावस्कर ने दी तीखी प्रतिक्रिया

Tue, 04 Mar 2014 10:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एशिया कप में पाकिस्तान से मिली हार के बाद पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने टीम इंडिया पर जमकर भड़ास निकाली। गावस्कर ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों के खेल में अभ्यास की कमी साफ दिखाई दे रही है।
विज्ञापन


उनके अनुसार, भारतीय खिलाड़ियों को मैदान में जिस तरह से सक्रिय होना चाहिए था वैसा कुछ नहीं दिखाई दिया जो टीम के मैच हारने का यह सबसे बड़ा कारण था। यदि आप अभ्यास छोड़ते हैं तो इसका नुकसान टीम को ही होता है।

उन्होंने कहा, "भारतीय टीम का अपने काम के प्रति रवैये सही नहीं है और इससे टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई है। वे अच्छी तरह से अभ्यास नहीं कर रहे हैं और उनके लिए वैकल्पिक अभ्यास जैसी कोई चीज नहीं है।"
विज्ञापन

घूमने के लिए नहीं जाते विदेशी दौरे पर

पूर्व भारतीय कप्तान खिलाड़ियों के रवैये से काफी खफा थे। उन्होंने कहा, "शिखर धवन और विराट कोहली के अलावा किसी के पास अभ्यास में हिस्सा लेने के लिए कोई बहाना नहीं है। वैकल्पिक अभ्यास जैसी चीज को खिड़की से बाहर फेंक देना चाहिए। आप यहां होटल के कमरों में रहने और दुकानों में जाने के लिए नहीं आए हैं।"

उन्होंने कहा, "आप यहां भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। यह कुछ ऐसी चीजें है जिसे टीम प्रबंधन पिछले दो-तीन साल से नहीं कह रहा है। यह सबसे निराशाजनक पहलू है। इससे पता चलता है कि आखिर क्यों चैंपियंस ट्रॉफी के अलावा टीम इंडिया और कुछ नहीं जीत पा रही है।"

कोहली को छोड़ सब पर बरसे सनी

हालांकि सुनील गावस्कर ने कार्यवाहक कप्तान विराट कोहली का बचाव करते हुए कहा कि वह पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं और इस नाते उनका प्रदर्शन अब तक संतोषजनक रहा है।

पूर्व कप्तान ने भारत के शीर्षक्रम की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे अत्यधिक आत्मविश्वास में अपने शॉट्स का सही चयन नहीं कर पा रहे हैं। शीर्षक्रम के बल्लेबाजों को संभल कर खेलना चाहिए ताकि भारत को अच्छी शुरुआत मिल सके।

इस बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर नयन मोंगिया ने दिनेश कार्तिक के प्रदर्शन पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "वह एक अच्छे विकेटकीपर हैं लेकिन उनके बेसिक सही नहीं हैं। वह यह नहीं देख पा रहे हैं कि गेंद किस तरफ निकलेगी। उन्हें अपनी क्षमता को और विकसित करना होगा।"
विज्ञापन

जीत से खुश पाक को अब कमाई की आस

भारत के खिलाफ एशिया कप में मिली शानदार जीत के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन नजम सेठी ने कहा कि पाक टीम की लगातार सफलता से चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच ज्यादा द्विपक्षीय मैच देखने को मिलेंगे।

सेठी ने कहा, "यह जीत हमारे लिए काफी अच्छी है क्योंकि इससे हम उस स्थिति में पहुंच गए हैं जहां से हम बीसीसीआई अधिकारियों को अपने साथ ज्यादा मैच खेलने के लिए कह सकते हैं। इससे अगले आठ सालों के लिए नए एफटीपी में हमें शीर्ष टीमों के खिलाफ और मैच मिलेंगे।"

उन्होंने कहा, "मैंने खिलाड़ियों से कहा कि भारत के खिलाफ मिली बड़ी जीत जैसे हाई प्रोफाइल मैच जीतने से ही दुनिया तुम पर ध्यान देगी। मैंने यह भी कहा कि यदि बोर्ड का राजस्व बढ़ा तो उसका अधिकांश हिस्सा उन्हीं को मिलेगा।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें