फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गावस्कर ने मैनचेस्टर में मात पर धोनी की टीम को लताड़ा

Mon, 11 Aug 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टेस्ट सीरीज में दूसरा मैच जीतकर बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया ने तीसरे और चौथे मैच में बेहद निराशाजनक अंदाज में खेलकर बढ़त गंवा दी और सीरीज जीतने का मौका भी खो दिया।
विज्ञापन


मैनचेस्टर टेस्ट में तीसरे दिन ही टीम इंडिया की हार पर न सिर्फ प्रशंसकों को निराश किया बल्कि पूर्व क्रिकेटर भी बेहद गुस्से में दिखे।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और भारतीय टीम पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

टीम में नहीं दिखा संघर्ष का माद्दा

सुनील गावस्कर ने कहा कि टीम इंडिया ने संघर्ष करने का जज्बा नहीं दिखाया और आसानी से घुटने टेक दिए।

गावस्कर ने कहा, "भारतीय टीम ने कोई संघर्ष नहीं दिखाया। भारतीय खिलाड़ियों में संकल्प की कमी थी। अच्छी गेंद न होने के बावजूद उन्होंने आसानी से अपने विकेट गंवाए। आप देख सकते थे की भारतीयों के सिर झुके हुए थे और वे संघर्ष करने के बारे में नहीं सोच रहे थे।"

पूर्व भारतीय विकेटकीपर फारूख इंजीनियर ने भी भारतीय टीम की आलोचना की और कहा, "टीम इंडिया बिना जुनून के खेली और उन्होंने जुझारूपन नहीं दिखाया।" इंजीनियर ने टीम इंडिया के कोच डंकन फ्लेचर की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि टॉस जीतने के बाद फ्लेचर ने धोनी को पहले गेंदबाजी करने की सलाह नहीं दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें