फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टुअर्ट ब्रॉड भी पेश करेंगे मिसाल, मास्क लगाकर खेलेंगे मैच!

Wed, 13 Aug 2014 05:50 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनचेस्टर टेस्ट में करारी हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि अच्छा हुआ मैच 3 दिन में ही खत्म हो गया और हमें आराम करने के लिए 2 और दिन मिल गए।
विज्ञापन


लेकिन इसके उलट इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड टीम इंडिया के सामने संघर्ष के लिए एक अनोखी सीख पेश करने जा रहे हैं। ब्रॉड मैनचेस्टर टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान वरुण आरोन की गेंद पर चोटिल हो गए और नाक के टूट जाने के कारण उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

इस मैच को एक पारी और 54 रन से जीतकर इंग्लैंड ने सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त भी बना ली, लेकिन नाक टूटने के बावजूद यह तेज गेंदबाज अगले मैच में भी उतरने जा रहा है।
विज्ञापन

नाक पर मास्‍क लगाकर उतरेंगे ब्रॉड!

तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने फैसला लिया है कि वह 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भी खेलेंगे। चौथे मैच के तीसरे दिन उनकी नाक पर गेंद लग गई और नाक 2 जगह से टूट गई, साथ ही खून बहने लगा था।

इंग्लैंड पहले ही सीरीज पर अजेय बढ़त बना चुका है और उस पर सीरीज गंवाने का कोई खतरा भी नहीं है, ऐसे में अगर ब्रॉड इस मैच में नहीं खेलते तो भी इंग्लैंड को सीरीज के लिहाज से कोई फर्क नहीं पड़ता।

लेकिन अब वह अंतिम मैच में भी खेलेंगे और वह भी नाक पर मास्‍क लगाकर। ब्रॉड नाक पर फेस मास्क लगाएंगे जिससे खेल के दौरान उनकी नाक पर चोट न लगे। बड़ी बात यह है कि उन्होंने ओल्ड ट्रैफर्ड में चोट लगने के बाद शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट मैच की खातिर नाक का ऑपरेशन कराने से इनकार कर दिया।

दूसरी ओर, इंग्लैंड ने पांचवें टेस्ट मैच के लिए अपनी टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया। स्टुर्ट ब्रॉड ने मैच के बाद अपने चोटिल नाक की तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की थी। (फोटो-ट्विटर)

हालांकि कहा जा रहा है कि ब्रॉड को जिस जगह चोट लगी है, वहां की सूजन खत्म हो रही ह‌ै और उन्हें फेस मास्‍क पहनकर खेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मास्क लगाकर 2 फुटबॉलर उतरे हैं मैदान पर

द ओवल में दोनों टीमों के बीच होने वाले अंतिम टेस्ट मैच में अगर स्टुअर्ट ब्रॉड नाक पर फेस मास्‍क लगाकर उतरते हैं तो वह ऐसा करने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी नहीं होंगे।

इससे पहले भी 2 फुटबॉलर चेहरे पर मास्क लगाकर मैदान पर उतर चुके हैं। ब्रॉड से पहले डेम्बा बा और पॉल गेसको‌गने ने चेहरे पर मास्‍क लगाकर अपनी जीवटता का परिचय दिया था।

इंग्लैंड के फुटबॉलर पॉल गेसको‌गने (फोटो) ने मई 1993 में वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबलों के दौरान मास्‍क पहना था। उन्हें यह चोट एक घरेलू लीग मुकाबले के दौरान लगी थी। उनके चेहरे पर चोट लग गई थी और उसकी हिफाजत के लिए ऐसा किया था।
 
जबकि पिछले साल प्रीमियर लीग में चेल्सी के पूर्व स्ट्राइकर डेम्बा बा ने प्रिंटेड मास्‍क पहना था। इस मास्क पर उन्होंने टीम में अपना नंबर और नाम भी छपवा रखा था।
विज्ञापन

कुंबले भी मैदान पर उतर चुके है पट्टी बांधकर

भले ही टीम इंडिया समय से पहले मैच हार जाने पर खुश होती हो लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम का एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो जबड़ा टूट जाने के बाद मैदान पर पट्टी बंधवाकर आता है और अपनी टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास करता है।

यहां बात हो रही है जंबो यानी अनिल कुंबले की जिसकी जी॓वटता के बारे में सभी को पता है। 12 मई, 2002 को सेंट एंटीगा में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुकाबले के दौरान कुंबले चोटिल हो गए थे और उनके पूरे चेहरे पर पट्टियां बांधी गई थी। उन्हें भी चोट बल्‍लेबाजी के दौरान लगी जब मर्व ढिल्लन की गेंद उनके जबड़े पर जा लगी और वह खून से लथपथ हो गए।

लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए मैदान पर उतरे और लगातार 14 ओवर डाले।

इस दौरान उन्होंने दिग्गज बल्‍लेबाज ब्रायन लारा का विकेट भी झटका। वह टूटे हुए जबड़े के साथ वह विकेट लेने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज बने। हालांकि उनकी इस शानदार जीवटता के बावजूद भारत को जीत नहीं मिली और यह मैच ड्रॉ पर खत्‍म हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें