फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्रेड हार्ट-26 बना स्टेट वुमेन क्रिकेट चैंपियन

Fri, 06 Dec 2013 09:48 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अशमिता के आलराउंड प्रदर्शन की बदौलत सेक्रेड हार्ट-26 की क्रिकेट टीम ने आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम को 6 विकेट से हराकर स्टेट वुमेन क्रिकेट टूर्नामेंट जीत लिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट चंडीगढ़ वुमेन क्रिकेट एसोसिएशन की ओर कराया गया। टॉस जीतकर आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बनाए।

रशिता ने सबसे अधिक 58 रन बनाए। वहीं, पूनम ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में सुमन ने 4 ओवर में 21 रन देकर 4 विकेट लिए।

अशमिता ने 4 ओवर में 30 रन देकर 1 विकेट चटकाया। उधर, रनों का पीछा करने उतरी सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 की टीम ने 19.2 ओवर में 4 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच को जीत लिया।
विज्ञापन


अशमिता ने 40 रन बनाकर नाबाद रहीं। जाह्नवी और नंदिनी ने 19-19 रन बनाए। गेंदबाजी में आईएस देव समाज स्कूल-21 की टीम से पूनम, शगुन, मुस्कान ने एक-एक विकेट लिया।

टूर्नामेंट में बेस्ट गेंदबाज आईएस देव समाज स्कूल-21 की पूनम को मिला। जीएमएसएसएस-56 की बलविंदर को बेस्ट आलराउंडर का अवार्ड, सेक्रेड हार्ट स्कूल-26 की अशमिता को बेस्ट बल्लेबाज का अवार्ड मिला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें