स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली की अदालत से बरी हो जाने के बावजूद पूर्व गेंदबाज एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण और अजित चंदीला की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार को श्रीसंत और चव्हाण पर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटाने से इनकार कर दिया। बोर्ड ने साफ कर दिया कि वह तेज गेंदबाज एस.श्रीसंत और स्पिनर अंकित चव्हाण पर से आजीवन प्रतिबंध हटाने पर पुनर्विचार नहीं करेगा।
बीसीसीआई ने श्रीसंत और चव्हाण पर आजीवन प्रतिबंध लगाया था, जबकि चंदीला की सुनवाई अब भी चल रही है। गौरतलब है कि 2013 में आईपीएल-6 के दौरान स्पॉट फिक्सिंग मामले में श्रीसंत, चंदीला और अजित समेत कुल 36 लोगों को आरोपी बनाया गया था।