फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दून स्कूल ने दोहरी जीत से की शुरुआत

Thu, 17 Apr 2014 03:28 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
24वें अफजल खान मेमोरियल बास्केटबाल टूर्नामेंट में दून स्कूल ने पहले दिन दोहरी जीत के साथ आगाज किया।
विज्ञापन


वेल्हम ब्वॉयज ने दून स्कूल-बी को हराया
दून स्कूल में पहले मैच में वेल्हम ब्वॉयज ने दून स्कूल-बी को 71-14 से करारी शिकस्त दी। वेल्हम ब्वॉयज के आयुष ने 20 और दून स्कूल के तनवीर ने 4 अंक हासिल किए।

दूसरे मैच में दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली ने पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा को 41-20 से हराया। दिल्ली के शॉन ने 20 और नाभा के अर्शदीप ने 16 अंक जुटाए।

तीसरे मैच में दून स्कूल-ए ने लारेंस स्कूल सनावर को रोमांचक मुकाबले में 48-42 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

दून स्कूल के सुहेल ने 14 और सनावर के आशीष ने 18 अंक प्राप्त किए। दिन के चौथे मैच में एशियन स्कूल ने एकतरफा मुकाबले में यादवेंद्र पब्लिक स्कूल मोहाली को 51-18 के अंतर से शिकस्त दी।
विज्ञापन


एशियन स्कूल के जसकरन ने 16 और मोहाली के लिए दिलताज ने 8 अंक जुटाए। दून इंटरनेशनल स्कूल ने 5वें मैच में मयूर स्कूल, अजमेर को 46-26 से शिकस्त दी। दून इंटरनेशनल के जुल ने 14 और मयूर स्कूल के वैभव ने 10 अंक हासिल किए।

रोमांचक मुकाबला
छठे मैच में वुडस्टॉक ने यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला को रोमांचक मुकाबले में 55-46 से हराया। वुडस्टॉक के क्योनझी ने 30 और पटियाला के वीरेंद्र ने 20 अंक जुटाए। पंजाब पब्लिक स्कूल ने यादवेंद्र पब्लिक स्कूल मोहाली को 44-13 से हराया।

पंजाब के अर्शदीप ने 20 अंक हासिल किए। मयूर स्कूल, अजमेर ने यादवेंद्र पब्लिक स्कूल, पटियाला को 41-34 से हराया। अजमेर के वैभव ने 16 और पटियाला के लिए वीरेंद्र ने 11 अंक बनाए।
विज्ञापन


दिल्ली पब्लिक स्कूल, दिल्ली ने लॉरेंस स्कूल सनावर को 70-62 से हराया। दिल्ली के रतन ने 34 और सनावर के जयंत ने 24 अंक जुटाए। दिन के अंतिम मैच में दून स्कूल ने एशियन स्कूल को 53-42 से शिकस्त दी।

दून स्कूल के सुहेल ने 37 और एशियन स्कूल के वैभव ने 12 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें