फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको पछाड़ सहसपुर के छात्र बने चैंपियन

Mon, 20 Oct 2014 09:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून में चल रही जिला प्रारंभिक शिक्षा क्रीड़ा खेलकूद प्रतियोगिता में सहसपुर के श्याम ने तीन खिताब जीतकर जलवा बिखेरा। अन्य प्रतियोगिताओं में भी सहसपुर ब्लॉक के खिलाड़ियों ने दबदबा बनाया।
विज्ञापन


सरदार भगवान सिंह मेडिकल कॉलेज के मैदान में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को प्राथमिक स्तर की दौड़ में बालक वर्ग में सहसपुर के मनीष और बालिका वर्ग में डोईवाला की अनुप्रिया कौर पहले स्थान पर रहे।

हिंदी सुलेख में सहसपुर की गायत्री और अंग्रेजी सुलेख में सहसपुर की मुस्कान ने बाजी मारी। बालिका वर्ग कबड्डी में विकासनगर और खो-खो में डोईवाला पहले स्थान पर रहे। बालक वर्ग में विकासनगर ने कबड्डी और डोईवाला ने खो-खो मुकाबला जीता।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग में ये रहे अव्वल
जूनियर वर्ग में बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में सहसपुर के श्याम और बालिका वर्ग में सहसपुर की कुसुम पहले स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में सहसपुर के श्याम और साक्षी बालिका वर्ग में अव्वल रहे।

600 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में सहसपुर के सूरज, बालिका वर्ग में सहसपुर की शांति ने बाजी मारी। लंबी कूद में सहसपुर के श्याम और डोईवाला की जया ने पहला स्थान हासिल किया।

गोला फेंक में अनुराधा नं. 1
गोला फेंक के बालक वर्ग में रायपुर के गोविंद और बालिका वर्ग में सहसपुर की अनुराधा ने पहला स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी सुलेख में रायपुर की ज्योति व हिंदी सुलेख में सहसपुर की विद्या ने पहला स्थान हासिल किया।

बालिका वर्ग में सहसपुर ने कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता जीती। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन एसपी सिंह, शबनम थापा, बालावाला, धीरज भंडारी, पार्वती जोशी, विरेंद्र, प्रमोद रावत, रविंद्र पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें