हाशिम अमला बुधवार को जब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे तो नया इतिहास रच देंगे क्योंकि वह दक्षिण अफ्रीका के पहले स्थायी अश्वेत कप्तान होंगे।
दिग्गज टेस्ट खिलाड़ियों ग्रीम स्मिथ और जैक्स कालिस के संन्यास के बाद अमला का बदलाव के दौर में टीम की कमान संभालने का मौका मिला है।
अमला को पिछले महीने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से स्मिथ के संन्यास के बाद टीम का कप्तान बनाया गया था। स्मिथ ने पिछले 10 साल में दक्षिण अफ्रीका की ओर से रिकॉर्ड 109 मैचों में टीम की कप्तानी की।