फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्म हुआ सुहाना सफर, चौथे खिताब से चूक गया सौरभ

Mon, 31 Mar 2014 01:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के युवा शटलर सौरभ वर्मा एक लाख 20 हजार डॉलर इनामी राशि के मलेशिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में रविवार को हारकर खिताब से चूक गए।
विज्ञापन


जोहोर बाहरू में खेले गए टूर्नामेंट में आठवीं सीड सौरभ को 15वीं सीड इंडोनेशिया के साइमन सांतोसो के हाथों एक घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 16-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।

21 साल के सौरभ ने पहला गेम जीतकर अच्छी शुरुआत की लेकिन फिर वह अगले दोनों गेम हारकर खिताब जीतने से चूक गए।

चौथे खिताब से चूक गए सौरभ

सौरभ की सांतोसो के खिलाफ दो मुकाबलों में यह दूसरी हार है। इससे पहले उन्हें साल 2012 में इंडोनेशिया ओपन में भी सांतोसो के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

वर्ल्ड रैंकिंग में 30वां स्थान रखने वाले सौरभ ने पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी सांतोसो को पहले गेम में 21-15 से हराया। दूसरे गेम में सौरभ का खेल बिखरा हुआ नजर आया और एक बार भी बढ़त नहीं बना सके।

तीसरे गेम में सौरभ एक समय 19-18 की बढ़त पर थे लेकिन वर्तमान में 56वें नंबर पर मौजूद सांतोसो ने फिर लगातार तीन अंक जीतकर मैच निपटा दिया। सौरभ हाल ही में तीन बड़े खिताब जीत चुके थे और चौथे फाइनल से वह खिताब का चौका लगाना चाहते थे लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

महिला टीम को आसान ड्रॉ, पुरुषों को मुश्किल

भारतीय महिला टीम को बैडमिंटन की प्रतिष्ठित टीम प्रतियोगिता थामस और उबेर कप के रविवार शाम को यहां निकाले गए ड्रॉ में आसान ड्रा मिला है। वहीं पुरुष टीम का सफर मुश्किल माना जा रहा है।

भारत पहली बार थामस और उबेर कप फाइनल्स की मेजबानी सीरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लैक्स में 18 से 25 मई तक करेगा जिसमें दुनिया की शीर्ष 16 टीमें हिस्सा लेंगी।

दोनों टूर्नामेंटों में 16-16 टीमों को चार-चार ग्रुपों में बांटा गया है और हर ग्रुप से दो शीर्ष टीमें क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें