श्रीलंका की महिला क्रिकेटरों ने टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाया है। इस पर श्रीलंका क्रिकेट कार्यकारी समिति ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई है। साथ ही महिला क्रिकेट टीम प्रबंधन और राष्ट्रीय चयनकर्ताओं पर तत्काल जांच शुरू करने की बात कही है।
एक स्थानीय मीडिया में छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए श्रीलंका क्रिकेट कार्यकारी समिति ने आरोपों की जांच के लिए चार सदस्यीय पैनल गठित की है। इसमें एसएलसी उपाध्यक्ष मोहन डी सिल्वा, सचिव निशांता रणतुंगा, सहायक सचिव हेरांता परेरा और मुख्य पुरुषों की राष्ट्रीय चयनकर्ता सनत जयसूर्या शामिल है।
यह पैनल मामले की जांच करेगा और सबूत जुटाने के लिए आरोप लगाने वाली श्रीलंका की महिला क्रिकेटरों और आरोपी टीम मैनेजमेंट व राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से बातचीत करेगा। इसके लिए शुक्रवार को होने वाली बैठक में सबको बुलाया गया है। हालांकि स्थानीय मीडिया में छपी खबर के मुताबिक मामले की कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।