डिस्ट्रिक्ट स्केटिंग चैंपियनशिप में देहरादून के एशियन स्कूल ने ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। कसिगा स्कूल ने हॉकी प्रतियोगिता अपने नाम की और आर्यन स्कूल को बेस्ट डिसिप्लेन ट्रॉफी मिली।
जीआरडी एकेडमी निरंजनपुर में एसोसिएशन ऑफ रोलर स्केटिंग के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में रविवार को क्वाड के बालिका वर्ग के 0-6 आयु वर्ग में निशि, 6-8 में अनिका, 8-10 में आरुशा, 10-12 में परी अग्रवाल, 12-14 में इशिका, 14-16 में यति गुप्ता, 16 प्लस में परीधा ने पहला स्थान हासिल किया।
बालक वर्ग के 0-6 में अमित, 6-8 में अफरान, 8-10 में अशमीत, 10-12 में गौरव, 12-14 में अभिषेक, 14-16 में अभिषेक, 16 प्लस में मधुर पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग के इनलाइन के 0-6 में वंशिका, 6-8 में ऋषिता, 8-10 में अदितिका, 10-12 में सिमरन, 12-14 में यति, 14-16 में कनक, 16 प्लस में मिली पहले स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग के 0-6 में आदि, 6-8 में रानु, 8-10 में आदित्य, 12-14 में इशांग, 14-16 में अभिषेक, 16प्लस में मुजम्मिल पहले स्थान पर रहे। आर्टिस्टिक बालिका वर्ग में यति, अनु, सरिता, बालक वर्ग में अभिषेक, ऋषभ, आदित्य अव्वल रहे।
इनलाइन हॉकी के सीनियर वर्ग में कसिगा स्कूल पहले, आर्यन स्कूल दूसरे, एशियन स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। जूनियर वर्ग में आर्यन स्कूल पहले, समरवैली स्कूल दूसरे, एशियन स्कूल तीसरे स्थान पर रहे।
समापन समारोह में उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जीआरडी एकेडमी के डायरेक्टर लता गुप्ता, एसोसिएशन के अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रम, सचिव अरविंद गुप्ता, वर्धन, नजम, दिनेश सोप्ता, हयात सिंह मौजूद थे।