फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजोबा रैली में पुरूषों के लिए चुनौती बनेंगी विनीता

Sun, 16 Mar 2014 08:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनेसमैन, हाउस वाइफ और अब विनीता कंग रफ्तार और रोमांच से भरपूर सजोबा सब हिमालयन रैली में विरोधियों को कड़ी टक्कर देती हुईं नजर आएंगी।
विज्ञापन


इस बार की रैली में महिला वर्ग में सिटी से एकमात्र ड्राइवर वनीता कंग हिस्सा ले रही है। वह इसमें एक्सट्रीम केटैगरी में जिप्सी पर सवार होकर हिमाचल की ऊंचाई निचाई वाले रास्तों को पार करते हुए विजेता बनने की कोशिश करेंगी।

ये रैली 22 मार्च से सेंट जोंस स्कूल से शुरू होगी। इसके बाद हिमाचल के लिए रवाना होगी। रैली में हिस्सा लेने वाले ड्राइवर्स के लिए इस साल नया पहलू रिवर कॉसिंग को रखा गया है। बरवाला से लेकर मोरनी के बीच इस बार रिवर कॉसिंग बनाई गई।
विज्ञापन


रेड द हिमालय रैली में हिस्सा ले चुकी हैं
विनीता कंग इससे पहले रेड द हिमालय रैली में हिस्सा ले चुकी हैं, जिसमें वह दूसरे स्थान पर आने में कामयाब हुई थी। विनीता ने कहा कि नए रूट के बीच रैली में जीत काफी चुनौतीपूर्ण होगी, लेकिन जीत के जज्बे के साथ ही इसमें हिस्सा लेने उतरूंगी।

उन्होंने बताया कि जिस गाड़ी में वह रैली में हिस्सा ले रही हैं उसकी इंजन की सारी जानकारी ले चुकी हैं। रैली के दौरान कुछ खराब होने पर वह अपनी गाड़ी को खुद सुधार कर सकती हैं।

मोटर स्पोर्ट्स महंगा शौक
विनीता कंग ने कहा कि मोटर स्पोर्ट्स काफी महंगा शौक है। इसके लिए स्पांसर्स की कमी भी खलती है, जिसके चलते कम लोग ही मोटर स्पोर्ट्स का हिस्सा बन पाते हैं।
विज्ञापन


काम और मोटर स्पोर्ट्स साथ साथ
विनीता कंग ने बताया कि वह पर्यटन का बिजनेस करती हैं। इन्होंने कहा कि मोटर स्पोर्ट्स से मुझे काफी लगाव है। इसलिए जब कभी भी मौका मिलता हे तो वह रैली में हिस्सा लेने के लिए अपनी एंट्री दर्ज करवा देती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें