फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शाहरुख खान ने धोनी को रस्सी से बंधवा दिया

Thu, 17 Apr 2014 03:53 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के सातवें संस्करण की शुरुआत इस बार यूएई में हुई। और इस बार ओपनिंग कार्यक्रम में शाहरुख खान बड़े चेहरे के रूप में थे।
विज्ञापन


हर बार की तरह इस बार ओपनिंग में बहुत तड़क-भड़क तो नहीं था लेकिन शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण समेत कई फिल्मी हस्तियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

इस दौरान एक वक्स ऐसा भी आया जब शाहरुख ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को रस्सी से बंधवा दिया।

IPL से पहले गावस्कर ने दी नसीहत

बीसीसीआई के अंतरिम अध्यक्ष सुनील गावस्कर ने आईपीएल के सातवें संस्करण की शुरुआत से पहले हुई सभी टीमों के कप्तानों और कोचों के साथ अपनी बैठक में कहा कि खेल की महत्व को बनाए रखते हुए जमकर खेलो, साथ सुथरा खेलो।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा आईपीएल के लिए बीसीसीआई का अंतरिम अध्यक्ष बनाए गए गावस्कर ने कप्तानों और कोचों के साथ हुई बैठक की अध्यक्षता की। गावस्कर ने साथ ही खिलाड़ियों से कहा कि वह अपने प्रशंसकों और अन्य खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बनें।

बीसीसीआई सचिव संजय पटेल ने कहा कि गावस्कर ने वीवीएस लक्ष्मण, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले से भी मुलाकात की। सौरव गांगुली के सफर में होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।

धोनी बोले, मर जाऊंगा डांस नहीं करूंगा

आईपीएल के आगाज से पहले एक संक्षिप्त कार्यक्रम में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और क्रिकेटरों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

शाहरुख ने दीपिका के साथ लुंगी डांस किया, जबकि इस दौरान विराट कोहली, गौतम गंभीर, जहीर खान, रॉबिन उथप्पा और रोहित शर्मा ने भी लुंगी स्टाइल में डांस कर समां बांध दिया।

कोलकाता नाइटराइडर्स के सहमालिक शाहरुख ने चेन्‍नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी से भी डांस करने को कहा, लेकिन माही बोले कि मैं मर जाऊंगा पर डांस नहीं करूंगा।

शाहरुख ने खुद को धोनी संग रस्सी से बंधवाया

महेंद्र सिंह धोनी की जिद देख शाहरुख खान ने इसके बाद एक करतब दिखाया और खुद को व धोनी को कुर्सी पर रस्सी से बंधवा दिया।

किंग खान ने तो पलक झपकते ही अपनी रस्सियां खोल लीं, लेकिन धोनी आजाद नहीं हो सके। धोनी ने बार-बार रस्सी खोलने की गुहार लगाई, लेकिन उनकी बात किसी ने नहीं मानी।

शाहरुख ने फिर वही सवाल दोहराया कि क्या अब डांस करोगे, जिस पर माही बोले, कि इस बार नहीं लेकिन आईपीएल के अगले सीजन में मैं डांस जरूर करूंगा। ये वादा लेकर ही शाहरुख ने उन्हें आजाद किया।

रोहित शर्मा को मिली बड़ी तारीफ

आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के कोच जॉन राइट ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ करते हुए उन्हें नैसर्गिक कप्तान बताया है।

राइट ने कहा कि रोहित को बतौर कप्तान कम करके आंकना बहुत बड़ी भूल हो सकती है। उन्होंने कहा, "रोहित उन खिलाड़ियों में से है जिसने जिम्मेदारी मिलते ही अपनी भूमिका निभानी शुरू कर दी थी। उसकी रणनीतिक फैसला काफी सटीक होते हैं जो मैदान पर बेहद अहम साबित होता है। नेतृत्वक्षमता प्रदर्शन पर भी निर्भर करता है और रोहित ने इस मामले में भी हमेशा आगे आकर जिम्मेदारियां संभाली हैं।"

उन्होंने कहा, "रोहित ने अब तक बेहतरीन काम किया है और मुझे नहीं लगता कि उसे कम करके आंका जाएगा।"

धोनी को सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद

आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि दुबई की परिस्थितियों के साथ सामंजस्य बिठाना टीम के खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं होगा। हालांकि इसके बावजूद दो बार की चैंपियन टीम के कप्तान धोनी ने उम्मीद जताई है कि टीम सेमीफाइनल तक जरूर पहुंचेगी।

धोनी ने कहा, "खिलाड़ी अभी ढाका से एशिया कप और कुछ न्यूजीलैंड से खेलकर यहां आए हैं। यहां सबसे बड़ी चुनौती परिस्थितियों के साथ जल्द से जल्द तालमेल बिठाना होगी।"

उन्होंने कहा, "यह सही है कि अगर आप चेन्नई, मुंबई या कोलकाता के मौसम से तुलना करोगे तो यहां कुछ अंतर है। हालांकि गर्मी यहां भी दिल्ली की जितनी ही है। जो भी हो, फिलहाल हमारा लक्ष्य बेहतर प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में पहुंचना है। हम यह तो नहीं कह सकते कि हम जीत जाएंगे लेकिन इतना विश्वास है कि सेमीफाइनल में जरूर पहुंचेंगे।"
विज्ञापन

कोहली के बल्ले को खरीदने का मौका

आईपीएल के सातवें संस्करण को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जहां काफी उत्साह है। वहीं कलेक्टबिलिया डॉट कॉम ने क्रिकेट प्रशंसकों को विराट कोहली हस्ताक्षरित बल्ले और गेंद को खरीदने का मौका दिया है ताकि प्रशंसक अपने सुनहरी यादों को संयोग कर रख सके।

collectabillia.com पर जाकर आप इसके लिए बोली लगा सकते हैं। इस प्रोडक्ट की बोली एक हफ्ते तक लगाई जाएगी और नीलामी की शुरुआत एक रुपए से होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें