फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरीदी की वो ऐतिहासिक पारी याद है आपको!

विज्ञापन
विज्ञापन
विस्फोटक बल्लेबाज शाहिद अफरीदी के बल्ले ने आज के दिन वो कमाल किया जिसे क्रिकेट जगत में हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन


हाल ही में फिर से पाकिस्तान की टी-20 टीम के कप्तान बनाए गए अफरीदी ने आज से 17 साल पहले 4 अक्टूबर, 1996 को केन्या के नैरोबी में खेले जा रहे त्रिकोणीय वनडे सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ एक मुकाबले में महज 37 गेंदों में छक्कों की बारिश करते हुए शतक ठोक दिया था।

दिलचस्प बात यह है कि अफरीदी का यह पहला ही वनडे मैच था। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए इस आतिशी बल्लेबाज ने 11 छक्के लगाकर अपना पहला शतक पूरा किया। उन्होंने इस मैच में उस समय के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए।
विज्ञापन


उन्होंने श्रीलंका के सनत जयसूर्या के 48 गेंदों में लगाए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड 37 गेंदों में ठोककर पूरा किया। साथ ही एक पारी में सबसे ज्यादा 11 छक्के लगाने का जयसूर्या के ही रिकॉर्ड की बराबरी की। लेकिन ये दोनों रिकॉर्ड अब टूट चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि अफरीदी का यह बेशकीमती रिकॉर्ड इस साल की शुरुआत में यानी पहली ही जनवरी को टूट गया। न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने महज 36 गेंदों में शतक लगाकर तोड़ दिया। उन्होंने 36 गेंदों में 6 चौकों के अलावा 14 छक्के भी लगाए।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें