फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL खेल रहे क्रिकेटर युवराज सिंह को नोटिस

Thu, 08 May 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेटर युवराज सिंह को सेंट्रल एक्साइज डिपार्टमेंट ने प्रमोशनल एक्टिविटी पर 46 लाख साठ हजार रुपये का नोटिस दिया है। नोटिस युवराज सिंह के मनीमाजरा स्थित घर में चस्पा किया है। यह शो काज नोटिस है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नोटिस युवराज द्वारा वर्ष 2012-13 के दौरान की गई प्रमोशनल एक्टिविटी के लिए दिया गया। नोटस में कहा गया है यह फाइनेंस एक्ट के सेक्शन 65 (104 सी) के तहत स्पोर्ट्स सर्विस ऑफ बिजनेस के लिए इश्यू किया गया। सेंट्रल एक्साइज टैक्स विभाग द्वारा टैक्स की यह मांग 4.14 करोड़ रुपये की गई थी।

यह राशि युवराज को सहारा एडवेंचर स्पोर्ट्स फॉर कैरिंग ऑफ प्रमोशन एक्टिविटी दी गई थी। हालांकि इसी मामले में युवराज सिंह ने पहले ही 36 लाख रुपये जमा करा दिए है।
विज्ञापन


इसमें बैलेंस राशि के लिए नोटिस दिया गया है। सहारा ग्रुप के साथ कांट्रेक्ट राशि से सेल्स टैक्स की राशि बनती है उसको जमा करवाना था। लेकिन, उन्होंने यह राशि जमा नहीं कराई। युवराज सिंह के मैनेजर राजकुमार कपूर ने बताया युवराज सिंह की अनुबंध राशि पर जितना टैक्स बनता वह सर्विस टैक्स विभाग में जमा करवा दिया गया है।

उन्होंने बताया विभाग से उनको काल आई थी तो उन्होंने कहा कि वह मुंबई में हैं। चंडीगढ़ में युवराज सिंह के घर में सिर्फ कुक था। उसकी मौजूदगी में नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें