एमपी पांडव की अध्यक्षता में बुधवार को पीसीए स्टेडियम मोहाली में पंजाब जूनियर सिलेक्शन कमेटी की बैठक हुई।
इसमें क्रिकेट अंडर 14 नार्थ जोन इंटर स्टेट टूर्नामेंट, अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्राफी, अंडर 19 कूच बिहार के लिए पंजाब की टीमों की घोषणा की गई।
अंडर 14 नार्थ जोन इंटर स्टेट टूर्नामेंट टीम में पुखराज सिंह, इशान गोयल, अर्जुन आजाद जूनियर, निहल वढेरा, सक्षम गुप्ता, अर्जुन कालिया, चिरागवीर सिंह, इशुमनवीर सिंह, दीपक, सत्यम शर्मा, रितेश्वर, मुदित वोहरा, आयुष गोयल, गगन वर्मा शामिल है।
रिजर्व में फतेहवीर सिंह, अर्जुन शर्मा, वत्सल तिवारी, अर्जुन आजाद सीनियर, प्रणय बेरी शामिल है। अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्राफी के लिए शुभम गिल, निर्मल सिंह, शिवांग सैनी, आकाशदीप, अभिषेक शर्मा, कुंवर प्रताप, राहुल कश्यप, अमित शर्मा, इबादत थमन, प्रिंस बलवंत राय, तेजप्रीत सिंह, प्रभसिमरन सिंह, तवलीन सिंह, रेशम शर्मा, कुलविंदर सिंह शामिल हैं।
वहीं अंडर 19 कूच बिहार ट्राफी केलिए मनदीप इंदर बावा, सनवीर सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, सुखविंदर सिंह, मंयक, अनमोल मल्होत्रा, करन शर्मा, नवनीत सिंह, शुभम गिल, मनसब गिल, मनप्रीत भुल्लर, हरतेजस्वी कपूर, निखिल चौधरी, जगजीत और करन शामिल है।