चंडीगढ़ लॉन टेनिस एसोसिएशन(सीएलटीए) की ओर से दूसरा टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन सीएलटीए सेक्टर-10 में किया गया।
इनमें ग्रीन कोर्ट लड़कों में अजय शर्मा ने गौरव को फाइनल में 5-4, 4-0 से हरा दिया। ग्रीन कोर्ट लड़कियों में निर्मत अटवाल ने फाइनल मुकाबले में अनमया को सीधे सेटों में 4-0, 4-0 से हरा दिया।
ऑरेंज कोर्ट लड़कों के वर्ग में सनयम अग्रवाल ने दर्शन दलबीर सिंह को 4-2, 4-0 से हरा कर खिताब जीता। ऑरेंज कोर्ट लड़कियों के वर्ग में में ज्योत्सना शर्मा ने सानवी भाटिया को 4-2, 5-3 से हराकर विजेता बनी।