फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी मुकाबले में हनुमान क्लब सेक्टर-42 विजेता

Mon, 09 Dec 2013 04:28 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पोर्ट्स कांप्लेक्स-42 में सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्ग के लिए चंडीगढ़ स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन


इससे पहले दिन खेले गए फाइनल मुकाबले में सीनियर मेंस में हनुमान क्लब सेक्टर-42 विजेता बना। डड्डूमाजरा क्लब दूसरे, कोचिंग सेंटर-42 तीसरे स्थान पर रहा।

सीनियर वुमेन कोचिंग सेंटर-42 विजेता रहा। साई क्लब दूसरे स्थान, पर्ल क्लब मनीमाजरा तीसरे स्थान पर रहा। सब जूनियर लड़कों में यूथ स्पोर्ट्स धनास क्लब पहले, जीएचएस-41 दूसरे, जीएमएचएस-12 तीसरे स्थान पर रहा।

सब जूनियर गर्ल्स में पर्ल क्लब मनीमाजरा पहले, जीएमएचएस-22 दूसरे, जीएचएस-40 तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग लड़कों में कोचिंग सेंटर-42 पहले, साई क्लब दूसरे, पर्ल क्लब मनीमाजरा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


जूनियर वर्ग गर्ल्स में संकेत क्लब-33 पहले, जीजीएमएसएसएस-20 बी दूसरे, पर्ल क्लब मनीमाजरा तीसरे स्थान पर रहा। बता दें कि चैंपियनशिप का आयोजन चंडीगढ़ कबड्डी एसोसिएशन की ओर से किया गया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबलों के बाद कबड्डी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने केलिए पंजाबी सिंगर गुरकृपाल सुरापूरी ने अपने पंसद के गानों से कबड्डी खिलाड़ियों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें