फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय गेंदबाजों के पास आखिरी मौका

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया अपनी तैयारियों में जुटी है। पहला अभ्यास मैच बारिश के कारण बाधित होने के बाद भारतीय टीम जब मंगलवार से डर्बीशायर के खिलाफ डर्बीशायर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें अपने गेंदबाजों के प्रदर्शन पर होगा।
विज्ञापन


टीम इंडिया ने पहला अभ्यास मैच लीस्टरशायर के खिलाफ खेला था जो बारिश के कारण ड्रॉ रहा था।

इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने तो अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन गेंदबाजों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। भारत ने पहले अभ्यास मैच में 4 विकेट पर 333 रन बनाए थे जिसके जवाब में लीस्टरशायर की टीम ने अंतिम दिन में 5 विकेट पर 349 रन ठोक दिए थे।

सीरीज से पहले तैयारियों का आखिरी मौका

टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलने 9 जुलाई से मैदान में उतरेगी। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के पास लय हासिल करने का यह आखिरी मौका है।

पहले अभ्यास मैच में तेज गेंदबाज इशांत शर्मा 2 विकेट जरूर झटके लेकिन उन्होंने 9 ओवर में 64 रन खर्च कर दिए। इशांत के अलावा भारतीय टीम में चार अन्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार, पंकज सिंह, ईश्वर पांडे और वरुण आरोन हैं।

इन सभी पर दारोमदार होगा की वह इंग्लैंड के माहौल के अनुसार खुद को ढाल ले और आने वाली सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करें।

लोगों की सलाह के बगैर अच्छा खेलेंगेः कोहली

टीम इंडिया के बल्लेबाज विराट कोहली का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी के करियर में एक ऐसा समय भी आता है जब आप महसूस करते हैं कि आपको किसी के लिए कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।

कोहली ने कहा, "शुरुआत में आप आलोचकों को यह साबित करने की कोशिश करते हैं कि इस स्तर पर आपने खेलने की पर्याप्त क्षमता है। अब मुझे लगता है कि मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। हालांकि मेरा यह मानना नहीं है की मैंने सब कुछ हासिल कर लिया है लेकिन मुझे अहसास हो गया है किसी के लिए कुछ साबित करना महत्वपूर्ण नहीं है। इससे बढ़कर महत्वपूर्ण यह है कि मैं अपने प्रदर्शन के बारे में क्या सोचता हूं और मेरी खुद से क्या उम्मीदें हैं।"

साथ ही कोहली ने कहा की वह लोगों की सलाह के बगैर इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

'द्रविड़ की सलाह से निखरेगी भारतीय बल्लेबाजी'

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने इंग्लैंड दौरे में पहला टेस्ट शुरू होने तक पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ की टीम इंडिया के मेंटर के रूप में नियुक्ति को एक सकारात्मक और उत्साहवर्द्धक कदम बताया है।

लक्ष्मण ने कहा, "इंग्लैंड दौरे के लिए द्रविड़ की नियुक्ति बहुत अच्छा और सकारात्मक कदम है और इससे टीम को फायदा मिलेगा। द्रविड़ की मौजूदगी से भारतीय टीम इंग्लिश परिस्थितियों में न सिर्फ तकनीकी रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत होगी।"

बीसीसीआई के अनुसार राहुल द्रविड़ की टीम के साथ मौजूदगी शुरुआती स्तर तक ही है और सीरीज शुरू होने के बाद वह कमेंटेटर की भूमिका में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें