फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कोरिया में दम दिखाएंगी उत्तराखंड की सविता

Tue, 30 Jun 2015 03:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की युवा जूडो खिलाड़ी सविता गुरुंग अपने दावपेंच का जलवा अब दक्षिण कोरिया में दिखाएंगी। एक से 10 जुलाई तक दक्षिण कोरिया में होने वाली वर्ल्ड यूनीवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप के लिए सविता गुरुंग का चयन भारतीय विश्वविद्यालय टीम में किया गया है।
विज्ञापन


डीएवी से कर रही बीए
गढ़ी कैंट निवासी सविता गुरुंग वर्तमान समय में डीएवी पीजी कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रही हैं और ऑल इंडिया यूनीवर्सिटी टूर्नामेंट में गढ़वाल विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करती हैं।

सविता के कोच सतीश शर्मा ने बताया कि अमृतसर में 22 जून को भारतीय विश्वविद्यालय टीम के लिए चयन ट्रायल हुआ था। इसमें सविता गुरुंग का चयन 48 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है।
विज्ञापन


2008 में शुरू किया खेलना
उन्होंने बताया कि सविता ने 2008 में जूडो खेलना शुरू किया था और वर्तमान समय में चिल्ड्रेंस जूडो एकेडमी में प्रशिक्षण लेती हैं। जूनियर एशियन जूडो चैंपियनशिप में सविता ने कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की थी। इसके  बाद केरल में हुए राष्ट्रीय खेल 2015 में भी सविता कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें