फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी जिंदगी में खटास के बावजूद फाइनल में पहुंची सानिया

Sat, 15 Mar 2014 12:01 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले दिनों मीडिया में ऐसी खबरें आई थी टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा का अपने पति और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक के साथ अनबन चल रहा है और दोनों लंबे समय से एक-दूसरे से मिले भी नहीं हैं।
विज्ञापन


अनबन के बीच यह भी खबर थी कि दोनों तलाक भी ले सकते हैं।

लेकिन निजी जिंदगी के इतर सानिया मिर्जा कोर्ट पर बेहद शानदार प्रदर्शन कर रही हैं और अब वह एक खिताब जीतने के बेहद करीब पहुंच गई हैं।

सत्र में पहली बार फाइनल में पहुंची सानिया

भारत की टेनिस सनसनी सानिया और उनकी जोड़ीदार जिम्बाब्वे की कारा ब्लैक ने जीत की लय को बरकरार रखते हुए इंडियन वेल्स टेनिस टूर्नामेंट के महिला डबल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इंडियन वेल्स में खेले जा रहे टूर्नामेंट पांचवीं सीड सानिया-कारा की जोड़ी ने चेक गणराज्य की लुसी राडेका और चीन की जी झेंग की आठवीं सीड जोड़ी को एक घंटे 37 मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 3-6, 10-7 से हराकर सेमीफाइनल मुकाबला जीता।

सानिया और कारा ने मैच में 71 अंक लिए। सानिया और कारा की जोड़ी इस सीजन में अभी तक पहली बार किसी टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची हैं।

खिताब से महज एक जीत दूर सानिया

पिछले सत्र में भारत-चेक की इस जोड़ी ने लगातार दो खिताब जीते थे। इस टूर्नामेंट से पहले सानिया-कारा की जोड़ी चार टूर्नामेंटों में भाग ले चुकी हैं जिसमें दो बार वह पहले राउंड में ही हारकर बाहर हो गई थी।

जबकि साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन सहित दो टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल तक वे पहुंचने में कामयाब रही हैं।
 
सानिया-कारा का फाइनल में सू वी सी और शुआई पेंग तथा स्वेत्लाना कुज्नेत्सोवा और सामंता स्टोसर के बीच होने वाले अन्य सेमीफाइनल की विजेता जोड़ी से मुकाबला होगा।
विज्ञापन

पूर्व नंबर वन खिलाड़ी भी सेमीफाइनल में

सिंगल्स मुकाबलों में पूर्व नंबर वन खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है जबकि महिलाओं में इस वर्ष की ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन चीन की ला ने भी अंतिम चार का टिकट कटा लिया है।

टूर्नामेंट में कई शीर्ष वरीय खिलाड़ियों के पहले ही आउट हो जाने के बावजूद 17 बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन अब भी कोर्ट पर डटे हुए हैं और उन्होंने पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में 17वीं सीड दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन को लगातार सेटों में 7-5, 6-1 से हराकर अंतिम चार में जगह पक्की की।

सातवीं सीड फेडरर का सेमीफाइनल में उक्रेन के एलेक्सांद्र डोल्गोपोलोव से मुकाबला होगा जिन्होंने 10वीं सीड कनाडा के मिलोस राओनिक को 6-3, 6-4 से मात दी। महिलाओं में टॉप सीड ली ना ने 12वीं सीड स्लोवाकिया की डोमिनिका सिबुलकोवा को तीन सेटों तक चले कड़े मुकाबले में 6-3, 4-6, 6-3 से मात दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें