काउंटी टीम डरहम इस सत्र में अपनी दावेदारी और मजबूत करने के लिए श्रीलंका के धुरंधर बल्लेबाज कुमार संगकारा को अपने साथ जोड़ सकता है।
ऐसा समझा जा रहा है कि डरहम का संगकारा से करार हो गया है लेकिन प्रबंधन अभी इसका खुलासा करना नहीं चाहता।
मुख्य कोच जॉन लेविस का मानना है कि पूर्व श्रीलंकाई कप्तान संगकारा टीम के लिए बेहद अहम साबित होंगे।