टीम इंडिया को 2007 के बाद टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को जल्द ही एक और बड़ी खुशी मिलने वाली है।
हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने से पहले धोनी के लिए पिछले कुछ दिन बेहद तकलीफदेय साबित हुए। आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले में उनका नाम आने के बाद उनके करियर पर संकट आ गया था और सुप्रीम कोर्ट ने आईपीएल में उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को इस बार खेलने पर प्रतिबंध लगाने तक बात कह दी थी। लेकिन कोर्ट ने उन्हें और उनकी टीम को 'जीवनदान' दे दिया।
लेकिन अब मैदान के बाहर विवाद में घिरे धोनी के जीवन में अब शायद बहार आने वाली है और जल्द ही पिता बनने वाले हैं।
प्रेगनेंट हैं साक्षी धोनी!
साल की शुरुआत में धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि भारत के लिए यह साल बेहद खराब साबित होने वाला है।
हार से त्रस्त दिख रहे चोटिल धोनी एशिया कप में अपनी टीम की अगुवाई करने नहीं उतरे और टूर्नामेंट से बाहर हो गए। लेकिन बाद में जब उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप में टीम की कमान फिर संभाली तो टीम का प्रदर्शन बेहद बदला हुआ और लगातार चार मैच जीतकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई।
टीम का प्रदर्शन सुधरने के बाद धोनी के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है कि उनकी पत्नी साक्षी प्रेगनेंट (गर्भवती) है और जल्द ही धोनी को पिता बनने की खुशखबरी देंगी। ऐसी खबर थी कि धोनी दंपति का पहला बच्चा जुलाई को आने वाला है।
प्रेगनेंट होने पर क्या कहा साक्षी ने
हालांकि धोनी की पत्नी साक्षी ने प्रेगनेंट वाली खबर को गलत बताया है। वह खुद ही इस खबर पर चौंक गईं और ट्विटर के जरिए अपनी सफाई देने पड़ी।
उन्होंने ट्विट करते हुए बताया "वाव, मैं प्रेमनेंट हूं। यह मेरे लिए एक खबर जैसी है। दो साल पहले भी ऐसी खबर आई थी। आश्चर्य है कि किसने इस बार बेवकूफ बनाया। और ऐसे कितने हैं जिन्होंने इस खबर पर विश्वास कर लिया।"
हालांकि बाद में उन्होंने एक और ट्वीट कर अपने उन फॉलोअर्स को धन्यवाद दिया जिन्होंने इस खबर को जानने के बाद खूब बधाई संदेश दिए।