पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट वनडे टूर्नामेंट फॉर एमसी मित्तल ट्राफी का आगाज 8 फरवरी से होगा।
टूर्नामेंट के मुकाबले पटियाला,चंडीगढ़, पीसीए स्टेडियम मोहाली, रोपड़ में खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 8 फरवरी को पटियाला और अमृतसर की टीमों के बीच पटियाला के ध्रुव पांडव स्टेडियम में खेला जाएगा।
उसी दिन 8 फरवरी को लुधियाना और मोहाली केबीच मुकाबला गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 के क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सीनियर सलेक्शन कमेटी के सदस्य कड़ी नजर रखेंगे।
इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को इंटर स्टेट टूर्नामेंट फॉर विजय हजारे ट्राफी के लिए पंजाब स्टेट की टीम में शामिल किया जाएगा।