गुरु नानक पब्लिक स्कूल 36 में सीसीए कप अंडर 19 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में रोपड़ की टीम ने एमसीए की बी टीम को 146 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर रोपड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 ओवर में 8 विकेट पर 300 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाज कुलबीर ने तेजी से खेलते हुए 92 गेंदाें पर शानदार 125 रनाें की पारी खेली।
अन्य बल्लेबाज संचित ने 76 रन बनाए। गेंदबाजी में निखिल ने 18 रन देकर 3 विकेट चटकाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमसीए की बी टीम 154 के स्कोर पर सिमट गई।
विशाल सबसे अधिक 59 रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। गेंदबाजी में रोपड़ की ओर से हरप्रीत बराड़ ने 27 रन देकर 4 विकेट चटकाए। अन्य गेंदबाज रेशम ने 23 रन देकर 3 विकेट झटके।