फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड के इस होनहार को मिला मोहन बागान का टिकट

Tue, 11 Nov 2014 12:01 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड का एक और होनहार फुटबॉलर अपना जलवा दिखाने का तैयार है। पौड़ी निवासी रोहित नेगी को प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब मोहन बागान ने अपने जूनियर क्लब से जोड़ा है।
विज्ञापन


स्कूल टीम के प्रमुख स्ट्राइकर
रोहित की कोशिश आई लीग के जूनियर डिवीजन में शानदार प्रदर्शन कर सीनियर टीम में जगह बनाने की है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 12वीं के छात्र रोहित स्कूल टीम के प्रमुख स्ट्राइकर हैं और अभी तक 7 स्कूल नेशनल और 5 फेडरेशन नेशनल टूर्नामेंट खेल चुके हैं।

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में मोहन बागान की एकेडमी ने रोहित को अक्तूबर में ट्रायल के लिए बुलाया था। एकेडमी ने रोहित को जूनियर टीम से जोड़ा है। एकेडमी रहने, खाने के साथ ही खेल, किट आदि सुविधाएं दे रही है।
विज्ञापन


फिलहाल वे आई लीग की तैयारियों में जुटे हुए हैं। मोहन बागान से जुड़ने वाले रोहित स्पोर्ट्स कॉलेज के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले मनीष मैठाणी क्लब से खेल चुके हैं, जबकि नितिन ज्याल का चयन हाल ही में हुआ है। कॉलेज के फुटबॉल कोच तरुण नेगी ने चयन पर रोहित को बधाई दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें