फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीसीसीआई की आपात बैठक रविवार को

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ राज्य संघों द्वारा लगातार बनाए जा रहे दबाव के बाद बीसीसीआई ने 20 अप्रैल को बोर्ड की आपात बैठक बुलाई है। बैठक में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई की प्रगति मुख्य मुद्दा होगा।
विज्ञापन


आईपीएल-7 के कारण फिलहाल दुबई में मौजूद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रवि सावंत ने कहा, ‘बीसीसीआई की कार्यकारी समिति की बैठक 20 अप्रैल को मुंबई में दोपहर तीन बजे होगी।’

6 राज्य संघ लगातार बैठक बुलाने की कर रहे थे मांग

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को साफ कर दिया था कि एन श्रीनिवासन अपने ऊपर लगे आरोपों से जब तक बरी नहीं हो जाते वह बीसीसीआई का अध्यक्ष पद नहीं संभाल सकते।

गौरतलब है कि आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग की जांच कर रही न्यायाधीश मुद्गल समिति द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में श्रीनिवासन सहित कुल 12 लोगों का नाम शामिल है जिसमें कुछ भारतीय टीम के खिलाड़ी भी हैं।

इसी के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) सहित बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त छह राज्य संघ रविवार को बैठक बुलाकर इस मामले पर चर्चा करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होनी है अगली सुनवाई

आरसीए के कार्यवाहक सचिव केके शर्मा ने बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष शिवलाल यादव को पत्र लिखकर कहा, ‘सुनवाई के दौरान हमने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों पर ध्यान दिया।

हम इस बात से अनभिज्ञ हैं कि बोर्ड की तरफ से मामले की सुनवाई के लिए उपस्थित हो रहे वकील को सलाह कौन दे रहा है।

बोर्ड की बैठक में इस मामले पर अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है और न ही कभी इस मामले को लेकर बोर्ड ने कोई बैठक बुलाई है।

हम नहीं चाहते कि बोर्ड द्वारा जो कुछ भी कदम उठाए जा रहे हैं उससे बोर्ड और खिलाड़ियों की साख पर किसी तरह का धब्बा लगे।

इसलिए हमारा आपसे आग्रह है कि रविवार को बोर्ड के मुख्यालय में इस मामले को लेकर एक आपात बैठक बुलाई जाए जिससे मंगलवार को होने वाली अगली सुनवाई से पहले इस पर कुछ चर्चा हो सके।

हम चाहते हैं कि बोर्ड के वकील को बोर्ड सदस्यों के सम्मिलित फैसले से अवगत कराया जाए न कि वह किसी एक व्यक्ति के निर्देश पर काम करे।’

आरसीए के अलावा बीसीसीआई के पूर्व सचिव और सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के मौजूदा सचिव निरंजन शाह ने भी बीसीसीआई को पत्र लिखकर जल्द से जल्द बैठक बुलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें