फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी क्रिकेट: दिल्ली को कड़ी टक्कर देगी पंजाब

Sat, 14 Dec 2013 12:14 AM IST
अमर उजाला / चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब को रणजी के अभी तीन और लीग मैच खेलने हैं। इसमें पंजाब को अगर 10 अंक भी मिल जाते हैं तो वह 2013-14 रणजी सीजन के क्वार्टर फाइनल में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन


यह कहना हैं पंजाब रणजी टीम के कोच भूपिंदर सिंह सीनियर का। पंजाब का अगला मुकाबला दिल्ली से होगा। पंजाब टीम के कप्तान हरभजन सिंह इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं।

हरभजन सिंह कंधे की इंजरी के कारण पिछले दो रणजी मुकाबले नहीं खेल पाए। उनकी जगह मनदीप सिंह पंजाब टीम की कमान संभाले हुए हैं।

भूपिंदर सिंह सीनियर ने बताया कि हरभजन इंजरी से उभर रहे हैं। उनका अभी तक दिल्ली के खिलाफ खेलना तय नहीं हो पाया हैं।

इस रणजी सीजन में पंजाब ने पांच मैच खेले हैं। पंजाब को उड़ीसा और हरियाणा के खिलाफ जीत, मुंबई से हारे, विदर्भ और गुजरात के खिलाफ ड्रा रहे मुकाबले के बाद पंजाब को कुल 17 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर टीम को आठ लीग मुकाबले खेलने हैं। पंजाब को तीन और लीग मुकाबले खेलने हैं। मुंबई 20 अंक लेकर पहले स्थान, गुजरात 19 अंक लेकर दूसरे और पंजाब 17 अंक के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें