पंजाब और विदर्भ की टीमों के बीच शुक्रवार से रणजी ट्राफी का मुकाबला खेला जाएगा।
चार दिवसीय रणजी मुकाबला मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम मोहाली में होगा।
पंजाब रणजी टीम के कोच भूपिंदर सिंह सीनियर ने बताया कि चोट की वजह से कप्तान हरभजन सिंह इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह टीम की कमान मनदीप सिंह संभालेंगे।
विदर्भ ने ग्रुप बी में अभी तक खेले गए मैचों में कुल 8 अंक अर्जित किए है और वह अंक तालिका में 7वें पायदान पर है।
वहीं ग्रुप में खेल रही पंजाब की टीम 16 अंकों के साथ अंक तालिका मे तीसरे पायदान पर है।
दोनों टीमों ने वीरवार को पीसीए में जमकर अभ्यास किया।