फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी का रण: नायर के शतक से पंजाब बैकफुट पर

Mon, 20 Jan 2014 05:59 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्राफी के सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर पंजाब की पहली पारी के 270 रन के जवाब में कर्नाटक ने 5 विकेट पर 351 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन


केके नायर 107 रन बनाकर खेल रहे है। उनके साथ अमित वर्मा ने भी अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है।

इससे पहले सुबह कर्नाटक की टीम ने 2 विकेट पर 39 रन से आगे खेलना शुरू किया। रोबिन उथप्पा 47 रन, राहुल 4 रन, एम अग्रवाल 0 और एम पांडे 65 रन बनाकर आउट हुए। सी गौतम 48 रन बनाकर आउट हुए।

गौरतलब है कि बीते दिन विनय कुमार की शानदार गेंदबाजी की बदौलत कर्नाटक ने पंजाब को रणजी ट्राफी के सेमीफाइनल मुकाबले में 270 रन पर रोक लिया।

पंजाब की ओर से मनन वोहरा और जीवनजोत सिंह के अर्धशतक लगाए। वहीं दिन का खेल खत्म होने तक कर्नाटक 2 विकेट पर 39 रन बना चुकी है।

मोहाली स्थित पीसीए स्टेडियम में रविवार को रणजी ट्राफी को सेमीफाइनल शुरू हुआ। पंजाब की सलामी बल्लेबाजी जोड़ी मनन वोहरा और जीवनजोत सिंह ने शानदार शुरुआत की।
विज्ञापन


वोहरा 51 के निजी स्कोर पर गेंदबाज एजी मोरे की गेंद पर आउट हुए। अपनी पारी में मनन ने 8 चौके और 1 छक्का जमाया। उस समय टीम का स्कोर 85 था। इसके बाद तरुवर कोहली 25 के निजी स्कोर पर एस गोपाल की गेंद पर आउट हुए। अगले बल्लेबाज युवराज सिंह क्रीज पर उतरे।

दूसरे छोर पर  जीवनजोत सिंह ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका साथ दे रहे युवराज सिंह ने भी अपने हाथ खोले और बेहतर शॉट्स लगाकर टीम का स्कोर आगे बढ़ाया। इसी बीच जीवनजोत सिंह 74 के निजी स्कोर पर एस गोपाल की गेंद पर बोल्ड हुए। उनकी इस पारी में 12 चौके शामिल रहे।

टीम का स्कोर 223 था जब युवराज सिंह (42 रन) को गेंदबाज अमित वर्मा ने सी गोपाल के हाथों कैच करवा कर पवेलियन लौटा दिया। अपनी पारी में युवराज सिंह ने 4 चौके और 2 छक्के लगाए।

इसके बाद कर्नाटक के कप्तान विनय कुमार ने घातक गेंदबाजी करते हुए मनदीप सिंह को 17 रन, गुरकीरत को 8 रन, गिंताश खेड़ा को 0, हरभजन सिंह को 7 रन, जसकरण सिंह को 20 रन पर आउट किया। पंजाब की पूरी टीम पहली पारी में 270 रन पर सिमट गई। विनय कुमार ने 8 ओवर में कुल 27 रन देकर 5 विकेट चटकाए। एस गोपाल ने 3 विकेट, आरजी मोरे और अमित वर्मा ने एक-एक  विकेट चटकाए।
जवाब में कर्नाटक की टीम को पहली पारी में दो शुरुआती झटके लगे। केएल राहुल को मनप्रीत गोनी ने 4 रन और एमए अग्रवाल को 0 पर जसकरण सिंह ने आउट किया। पहले दिन का खेल खत्म होने तक रॉबिन उथप्पा 25 और एमके पांडे 8 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें