फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज पहुंचेंगे देहरादून

Wed, 02 Jul 2014 02:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवीन कुमार, आरपी सिंह, मो.कैफ, पीयूष चावला... देश के टॉप क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी अब एक साथ उत्तराखंड पहुंचेंगे।
विज्ञापन


तीन जुलाई से शुरू होगा रणजी टीम का कैंप
तीन जुलाई से गुनियाल गांव स्थित अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की 30 सदस्यी रणजी टीम का कैंप शुरू होने जा रहा है। जिसमें शामिल होने के लिए बुधवार को टीम देहरादून पहुंचेगी।

उत्तराखंड राज्य बनने के 14 साल बाद पहली बार उत्तराखंड में रणजी खिलाड़ियों का जमावड़ा लगने जा रहा है।

देहरादून से करीब 16 किलोमीटर दूर गुनियाल गांव स्थित एकेडमी में यूपीसीए के क्रिकेटर खुद को रणजी के रण के लिए तैयार करने में जुटेंगे।

दरअसल आठ मई को ऑल इंडिया उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उत्तर प्रदेश का कैंप लगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


इसके लिए अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी का चयन किया गया था, यूपीसीए की तकनीकि कमेटी बकायदा इसकी जांच भी कर चुकी है।

30 जुलाई तक लगेगा कैंप
बीसीसीआई बी लेवल कोच और एकेडमी के कोच मनोज रावत ने बताया कि एकेडमी में इंडोर प्रैक्टिस के लिए तीन विकेट बने हुए हैं। साथ ही आधुनिक जिम और मानकों के अनुकूल मैदान है।

दो जुलाई को टीम यहां पहुंचेगी और 30 जुलाई तक कैंप लगेगा। यह कंडीशनिंग कैंप है, जिसमें खिलाड़ी फिटनेस पर अधिक फोकस करेंगे। इसे प्री सैशनल कैंप भी कहा जा सकता है।
विज्ञापन


क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सहसचिव कुमार थापा ने बताया कि एकेडमी में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कैंप में कौन-कौन आ रहा है, बुधवार शाम टीम पहुंचने पर ही यह स्थिति साफ हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें