फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले हिरण के शिकार में भारतीय क्रिकेटर को जेल, टीम से भी बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
काले हिरण के शिकार में भारतीय क्रिकेटर रमीज खान को जेल हो गई। इतना ही नहीं उसे अपनी रणजी टीम से हाथ से धोना पड़ा। रमीज और उसके पिता को मध्यप्रदेश के सागर जिले स्थित जंगल में काले हिरण के कथित शिकार में वन विभाग की टीम ने पकड़ा था।
विज्ञापन


वन विभाग ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया और 10 जनवरी को जेल भेज दिया गया। रमीज पर काले हिरण के शिकार करने में दोहरी मार लगी। पहला वह जेल जा चुके हैं, दूसरा उन्हें अपनी रणजी टीम मध्यप्रदेश से भी बाहर होना पड़ा।

Trending Videos
विज्ञापन

एमपी क्रिकेट संघ ने रमीज पर दिया अपना जवाब

मध्यप्रदेश क्रिकेट संघ (एमपीसीए) ने  मुंबई में खेले जाने वाले रणजी क्वार्टर फाइनल मैच के लिए 16 सदस्यीय टीम घोषित की है जिनमें रमीज का नाम नहीं है। इस मामले पर एमपीसीए के सचिव मिलिंद कनमडीकर ने कहा, "हमने रणजी क्वार्टर फाइनल के लिए रमीज को मध्यप्रदेश टीम में इसलिए शामिल नहीं किया है क्योंकि टीम चयन के समय वह काले हिरण के शिकार मामले में जेल में बंद होने के कारण उपलब्ध नहीं थे।"

26 साल के रमीज सागर जिले के ही रहने वाले हैं। वह टीम में न सिर्फ बल्लेबाज बल्कि गेंदबाज का भी रोल अदा कर चुके हैं। रमीज ने 26 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 9 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है। 8 प्रथम श्रेणी विकेट भी इस ऑलरांडर के नाम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें