फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुआ खुलासा, प्रधानमंत्री मोदी के पास है कितनी दौलत?

विज्ञापन
विज्ञापन
लगता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नकद पैसों की जरूरत नहीं पड़ती, तभी तो उनके पास केवल 4700 रुपये हैं। हालांकि उनके पास कुछ 1.41 करोड़ रुपये की संपत्ति है, वह भी उनके एक मकान के कारण, जिसकी कीमत पिछले 13 सालों में करीब 25 गुना बढ़ चुकी है। पीएम ने पत्नी जशोदाबेन की संपत्ति के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कही है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से पीएम की संपत्तियों के बारे में किए गए खुलासे के मुताबिक उनके पास बीते वित्त वर्ष की समाप्ति के वक्त केवल 4700 रुपये नकद था। इससे पहले 18 अगस्त 2014 को उनकी ओर से घोषित संपत्ति में 38,700 रुपये की नकदी बताई गई थी। इस दौरान मोदी की चल और अचल संपत्तियों की कीमत 1,26,12,288 रुपये

से बढ़कर 31 मार्च 2015 को 1,41,14,893 रुपये हो गई। इस घोषणा के मुताबिक मोदी के पास अपनी कोई गाड़ी नहीं है। उनके बैंक खाते अब भी गुजरात में हैं। दिल्ली में उनका कोई बैंक खाता नहीं है। उनके ऊपर कोई लोन नहीं है। उनके पास ज्वेलरी के नाम पर सोने की चार अंगुठियां हैं जिसकी कीमत करीब 1.19 लाख है। पीएमओ के मुताबिक 30 जनवरी 2016 तक ये जानकारियां दी जानी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम के पास कोई गाड़ी नहीं, कोई खेती की जमीन नहीं

पीएम ने एलएंडटी के इंफ्रा बांड (कर बचत) में 20 हजार रुपये का निवेश किया है। उनके पास करीब 5.45 लाख रुपये की एनएससी है। 1.99 लाख रुपये की जीवन बीम पॉलिसी है।

इस तरह कुल चल संपत्ति 41.15 लाख रुपये है। उनके पास गांधी नगर की एक आवासीय संपत्ति में एक चौथाई हिस्सा है, जिसका दायरा 3531.45 वर्ग फुट है। इसके 169.81 वर्ग फुट पर निर्माण है।

इसमें कहा गया है कि यह पुश्तैनी संपत्ति नहीं है। इसे 25 अक्तूबर 2002 को खरीदा गया था। इस संपत्ति की वर्तमान कीमत एक करोड़ रुपये बताई गई है।

पीएम के एसबीआई के खाते में 94,093 रुपये और राजकोट नागरिक सहकारी कूप बैंक लिमिटेड में 30,72,017 रुपये जमा हैं। उनके पास कोई कृषि जमीन नहीं है न ही उनके पास कोई कॉमर्शियल प्रोपर्टी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें