पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर पीयू में आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल (लड़कियों) चैंपियनशिप में तीसरे दिन एक तरफा मुकाबले हुए।
पीयू ग्राउंड में खेले गए पहले मुकाबले में एमडी यूनिवर्सिटी, रोहतक की टीम ने जीएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी की टीम को 10-00 से हरा दिया।
पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने नॉर्थ महाराष्ट्र यूनिवर्सिटी जलगांव की टीम को 13-00 से शिकस्त दी। इसके अलावा पुणे यूनिवर्सिटी, पुणे की टीम ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की टीम को 7-2 से हरा दिया।