फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत में पेश्ा न होने पर शीला पर जुर्माना

Mon, 28 Oct 2013 09:13 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने मानहानि के मामले में पेश न होने पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा कि चुनाव लड़ना सरकारी कामकाज नहीं है।
विज्ञापन


साकेत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नम्रता अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के न आने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मानहानि का यह मामला काफी अरसे से लटका पड़ा है।

पढें, विधान सभा चुनावों की हर एक खबर

अदालत कई बार याची शीला दीक्षित को पेश न होने पर चेतावनी भी दे चुकी है। चुनाव लड़ना उनका व्यक्तिगत मामला है। यह सरकारी कामकाज नहीं है। अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी।

शीला दीक्षित ने याचिका में आरोप लगाया था कि विजेंद्र गुप्ता ने एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में उन्हें विलेन व धोखेबाज कहा है।

अदालत में मुख्यमंत्री के वकील ने सीएम को पेशी से छूट देने का आग्रह करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री विधानसभा चुनाव में व्यस्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें