फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HIL: पंजाब वारियर्स ने पूर्व चैंपियन रांची को हराया

Sun, 16 Feb 2014 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हॉकी इंडिया लीग में पंजाब वारियर्स की टीम का विजय अभियान जारी है। रविवार को पंजाब की टीम ने गत विजेता रांची राइनोस को दो के मुकाबले 4 गोल से हराया।
विज्ञापन


इंडिया लीग टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका था जब पंजाब ने रांची को हराया।  चौथे और अंतिम क्वार्टर में मिले तीन पेनाल्टी कार्नर में से दो को पंजाब की टीम गोल में बदल में सफल रही।
विज्ञापन


इस तरह रांची की टीम शुरू में मिली बढ़त को कायम न रख सकी। पहले क्वार्टर में पंजाब के एसवी सुनील ने 17वें मिनट में मैदानी गोल किया। दूसरे क्वार्टर में 23वें मिनट में रांची के अमित रोहतास ने गोल दाग मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 29वें मिनट में रांची के जस्टिन रीड रॉस ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर बढ़त दिला दी। मैच के 34वें मिनट और 47वें मिनट में पंजाब ने दो पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मुकाबला जीत लिया। मुकाबले के अंत में दोनों टीमें को कुछ खिलाड़ी किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें