फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी से नाखुश हैं ये पूर्व कबड्डी कोच

Mon, 09 Dec 2013 04:37 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब सर्किल कबड्डी में छह साल तक पदाधिकारी रह चुका हूं। देश के लिए कई कबड्डी के बेहतरीन खिलाड़ी दिए। इसके बावजूद एसोसिएशन उनकी अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन


यह कहना है पूर्व कबड्डी खिलाड़ी एवं कोच स्वर्ण सिंह बल का। उन्होंने रविवार को पत्रकारों के सामने अपना दर्द बयां किया।  

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में स्वर्ण सिंह बल ने बताया कि उनकी कोचिंग में बलविंदर सिंह फिड्डा और सुखवदिंर सिंह जैसे अर्जुन अवार्र्डी खिलाड़ी देश को दिए हैं। इनके बावजूद उनकी अनदेशी की जा रही हैं।

स्वर्ण सिंह बल ने बताया कि सर्किल और नेशनल स्टाइल कबड्डी के वह देश के पहले कोच रह चुके हें। वह 1968-1996 तक कोच रहे चुके हैं।

1979 में भारत और बंगलादेश के बीच खेली गई कबड्डी सीरीज में वह टीम के कोच थे। इससे पहले वह 1957-1967 तक भारतीय कबड्डी टीम में खेल चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें