फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब किंग्स ने राजस्थान को हराया, खुश हुई मुंबई की टीम

Sat, 24 May 2014 01:57 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल 7 बेहद रोमांचक होता जा रहा है। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को हराकर प्लेऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत कर रखी थी।
विज्ञापन


इस जीत के बाद गत चैंपियन मुंबई की टीम को यह भी मनाना था कि टूर्नामेंट के 52वें मुकाबले में पंजाब किंग्स इलेवन राजस्थान रॉयल्स को बड़े अंतर से हरा दे और शायद उसकी मनोकामना पंजाब टीम ने पूरी भी कर दी।

राजस्थान की हार पंजाब के हाथों हार के बाद प्लेऑफ की रेस अभी भी जारी है और वह भी 3 टीमों के बीच। राजस्थान अगर यह मैच जीत जाता तो वह आराम से प्लेऑफ में पहुंच जाता।
विज्ञापन

पंजाब ने 16 रन से हासिल की 10वीं जीत

मोहाली में खेले गए टूर्नामेंट के 52वें मुकाबले में पंजाब किंग्स इलेवन की टीम ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया और अपनी 10वीं जीत हासिल की।

बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन और उसके बाद गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के बूते किंग्स इलेवन पंजाब ने राजस्‍थान रॉयल्स को 16 रन से हरा दिया।

किंग्स इलेवन पंजाब ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में रॉयल्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 163 रन ही बना सकी।

फॉकनर को नीचे भेजना रहा घाटे का सौदा

180 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्‍थान टीम ने सधी शुरुआत की लेकिन 21 रन पर करुण नायर (11) का विकेट गंवाने के बाद टीम शुरुआती संकट से उबर ‌ही नहीं सकी।

राजस्‍थान के लिए जेम्स फॉकनर ने सर्वाधिक नाबाद 35 रन (13 गेंद, 1 चौका और 4 छक्का) बनाए जबकि अजिंक्य रहाणे ने 23, संजू सैमसन ने 30 और ब्रैड हॉग ने 31 रनों (18 गेंद) का योगदान दिया।

महज 13 गेंदों के अंदर 4 छक्का लगाने वाले आतिशी बल्‍लेबाज फॉकनर को निचले क्रम में भेजना राजस्‍थान के लिए घाटे का सौदा साबित ह़ुआ। हॉग भी देरी से बल्‍लेबाजी को भेजे गए। पंजाब के लिए अक्षर पटेल ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके जबकि रिषि धवन और करणवीर सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।

क्रीज पर उतरे हर बल्‍लेबाज ने दिया योगदान

इससे पहले टॉस जीतकर राजस्‍थान रॉयल्स ने पहले फीडिल्‍ंग करने का फैसला किया। प्लेऑफ में अपना स्थान पहले ही पक्का कर चुकी और चोटी पर चल रही पंजाब की टीम के तमाम शीर्ष बल्लेबाजों ने अपना-अपना योगदान दिया।

शॉन मार्श ने 35 गेंदों पर 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 40 रन बनाए। ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने मात्र 8 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का उड़ाते हुए 18 रन ठोके। उनके जोड़ीदार मनन वोहरा ने 20 गेंदों पर 25 रन में 3 चौके और 1 छक्का लगाया।

विकेटकीपर रिद्धिमान साहा ने 20 गेंदों पर 27 रन में 4 चौके लगाए। डेविड मिलर और कप्तान जार्ज बैली ने पांचवें विकेट की अविजित साझेदारी में 5.2 ओवर में 60 रन ठोके। मिलर ने 20 गेंदों पर नाबाद 29 रन में 2 छक्के उड़ाए जबकि कप्तान जॉर्ज बैली ने 18 गेंदों पर नाबाद 26 रन में एक चौका और एक छक्का लगाया।
विज्ञापन

पहली बार अंक तालिका में शीर्ष पर रहेगा पंजाब

पंजाब किंग्स इलेवन की पारी के दौरान 13.1 ओवर के समय वर्षा से कुछ समय के लिए खेल रूका। उस समय टीम का स्कोर 3 विकेट पर 113 रन था।

पंजाब के 50 रन 5.2 ओवर में, 100 रन 11.4 ओवर में और 150 रन 18.1 ओवर में ही पूरे हुए। राजस्थान के लिए विक्रमजीत मलिक, जेम्स फॉकनर और राहुल तेवतिया ने एक-एक विकेट झटके।

राजस्‍थान पर मिली जीत के साथ ही पंजाब ने 13 मैचों से 10वीं जीत हासिल कर ली। अब वह आईपीएल में पहली बार अंक तालिका में शीर्ष पर अपना अभियान खत्म करेगी। दूसरे स्‍थान पर काबिज चेन्‍नई ने 13 मैचों से 8 जीत हासिल की है जबकि तीसरे स्‍थान पर 8 जीत के साथ कोलकाता की टीम बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें