फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक और इस्तीफा

Sat, 31 May 2014 01:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों वडोदरा संसदीय सीट से इस्तीफा देने के बाद गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (जीसीए) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


जीसीए के सचिव राजेश पटेल ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें अपना इस्तीफा गुरुवार को भेजा जिसमें उन्होंने कहा कि वह जीसीए अध्यक्ष का पद छोड़ रहे हैं।"

मोदी के इस्तीफे के बाद जीसीए 13 जून को संभवत: नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है। पटेल ने कहा कि हम 13 जून को होने वाली बैठक में नए अध्यक्ष का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

अमित शाह को मिल सकती है कमान

हाल की खत्म हुए आमचुनाव में मोदी के दाहिने हाथ बने अमित शा‌ह को गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन का अगला अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

फिलहाल शाह इस समय उपाध्यक्ष पद पर हैं। 16 सितंबर, 2009 को गुजरात में हुए उपचुनाव में भारी जीत के एक दिन बाद ही नरेंद्र मोदी ने इस पद को संभाला था, उस समय वह प्रदेश के मुख्यमंत्री भी थे।

वह इस पद के लिए निर्विरोध चुने गए थे साथ ही उन्होंने 16 साल से चले आ रहे कांग्रेस पार्टी के बर्चस्व को खत्म किया था।

मोदी ने खत्म किया था कांग्रेस का बर्चस्व

लगभग एक दशक से कांग्रेस के नेता नरहरि अमीन इस रईस जीसीए के अध्यक्ष पद पर काबिज थे। मोदी के अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनके खासमखाश और तत्कालीन गृह मंत्री अमित शाह को इस संगठन का उपाध्यक्ष चुन लिया गया।

शाह और अमीन लंबे समय से राजनीति में हैं और दोनों के बीच जीसीए में बर्चस्व के लिए सत्ता संघर्ष चलता रहा है।

ऐसा माना जा रहा है शाह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष बन सकते हैं। वह सितंबर में मुंबई में होने वाले चुनाव में पश्चिम क्षेत्र के प्रतिनिधि रवि सावंत को हटाकर इस पद पर काबिज हो सकते हैं। माना यह भी जा रहा है मोदी के प्रधानमंत्री बनने से एन श्रीनिवासन की बीसीसीआई पर पकड़ ढीली हो सकती है।
विज्ञापन

क्रिकेट संघ में और भी कई नेता हैं 'बिग बॉस'

जीसीए के अध्यक्ष बनने के बाद मोदी भी उन नेताओं की सूची में आ गए थे जो राजनीति के अलावा अपने-अपने राज्यों में क्रिकेट का भी कंट्रोल संभाले हुए थे। मोदी के अलावा और भी कई नेता ऐसे हैं जो राज्य के क्रिकेट संघों के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं।

मोदी से पहले शरद पवार, फारुख अब्दुल्ला और अरुण जेटली जैसे नेता राज्य के क्रिकेट संघों के मुखिया हैं। शरद पवार इस समय महाराष्ट्र क्रिकेट संघ के अध्यक्ष हैं।

जबकि अरुण जेटली दिल्‍ली एंड जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए), अब्दुल्‍ला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ और राजीव शुक्ला उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें