फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरली मनोहर जोशी को बनाया जा सकता है मंत्री

Sat, 31 May 2014 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी सरकार के विस्तार में भाजपा के दिग्गज नेता डा. मुरली मनोहर जोशी को शामिल किया जाने के आसार हैं। भाजपा इस बात से इनकार नहीं कर रही है। डा. जोशी को रक्षा मंत्रालय की कमान सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन


अभी रक्षा मंत्रालय वित्तमंत्री अरुण जेटली के ही जिम्मे है। बजट सत्र से पहले होने जा रहे इस मंत्रिमंडल विस्तार में सभी प्रमुख राज्यों को प्रतिनिधित्व दिए जाने की तैयारी है।

पत्रकार और पूर्व मंत्री अरुण शौरी को कारपोरेट मामलों का मंत्रालय सौंपा जा सकता है।
विज्ञापन

सुब्रह्मण्यम स्वामी को भी मिलेगी अहम भूमिका

जनता पार्टी का भाजपा में विलय कर चुके सुब्रह्मण्यम स्वामी को योजना आयोग का उपाध्यक्ष बनाए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि पूर्व वित्तमंत्री यशवंत सिन्हा भी इस पद की दौड़ में शामिल हैं।

इसके अलावा अल्पसंख्यक समुदाय खासतौर पर मुस्लिम समुदाय से भी एक और मंत्री को शामिल किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस विस्तार में राजस्थान को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। सभी सीटें भाजपा को देने वाले राजस्थान से मात्र एक राज्यमंत्री है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड को भी अब प्रतिनिधित्व मिलना लगभग तय है। भाजपा के अलावा सहयोगी दलों से भी मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। मोदी सरकार में 17 राज्यों को प्रतिनिधित्व नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें