फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लेड रनर ने नहीं कि प्रेमिका की हत्या

Fri, 12 Sep 2014 11:41 AM IST
एजेंसी/प्रिटोरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के पैरा एथलीट ऑस्कर पिस्टोरियस को यहां की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को उनकी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की पूर्वनियोजित हत्या में दोषी नहीं पाया है।
विज्ञापन

 
इस मामले की सुनवाई प्रिटोरिया हाईकोर्ट में चल रही है जहां अदालत में फैसला सुनाते हुए माननीय जज थोकोजाइल मेसिपा ने कहा कि अभियोजन पक्ष इस बात के सबूत पेश नहीं कर पाया कि दोषी ने पूर्वनियोजित हत्या की है।

सभी उपलब्ध सबूत परिस्थितिजन्य हैं और इस कारण यह सिद्ध नहीं होता कि यह अपराध इरादतन किया गया है। गौर से देखने के बाद सभी सबूत इस बात को साबित करने में विफल रहे कि अभियुक्त का मृतक को मारने का अपेक्षित इरादा था।
विज्ञापन


जाहिर है कि उन्होंने यह उम्मीद नहीं की थी कि वह दरवाजे के पीछे से किसी को मार डालेंगे। उन्होंने सोचा की मृतक अपने बेडरूम में है। हालांकि इसमें कोई दो राय नहीं है कि पिस्टोरियस का दरवाजे की ओर गोली चलाना कानूनन अवैध है।

जिस समय जज अपना फैसला पढ़ रहे थे उस दौरान कोर्ट में बैठे 27 वर्षीय पिस्टोरियस सुबक रहे थे और पूरा कोर्ट खचाखच भरा हुआ था।

पिस्टोरियस भले ही रीवा की पूर्वनियोजित हत्या के आरोप से बरी हो गए हैं लेकिन उन्हें अभी भी गैर इरादतन हत्या या लापरवाही में हत्या करने के आरोप में सजा हो

सकती है।

इसके तहत पिस्टोरियस को गैर इरादतन हत्या के मामले में 15 साल की सजा हो सकती है। वहीं पूर्वनियोजित हत्या के मामले में पिस्टोरियस को आजीवन उम्रकैद की सजा हो सकती थी।

पिस्टोरियस पर अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकैंप की हत्या करने के अलावा गैरकानूनी रूप से हथियार रखने का आरोप है। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को भी जारी रहेगी।

66 वर्षीय मेसिपा दक्षिण अफ्रीका की मात्र दूसरी अश्वेत जज हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस मामले की सुनवाई का पूरी दुनिया में लाइव प्रसारण हो रहा था।

बार-बार रो पड़े पिस्टोरियस
सुनवाई के दौरान पिस्टोरियस बार-बार अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए दिखाई दिए। ऐसे में पब्लिक गैलरी की पहली कतार में बैठी उनकी बहन ऐमी पास आई और उन्होंने

इस धावक को गले से लगा लिया। वहीं मृतका रीवा के माता-पिता बैरी और जूने स्टीनकैंप कोर्ट की दाईंओर बैठे हुए थे। रीवा के माता-पिता फैसले को सुनकर स्तब्ध थे।

इस मामले में दिलचस्प बात यह है कि अभियोजन पक्ष के अलावा डिफेंस के वकील ने भी माना कि पिस्टोरियस ने अपने घर में टायलेट के बंद दरवाजे के पीछे से गोली

चलाकर अपनी प्रेमिका की हत्या की।

वहीं पिस्टोरियस का लगातार यह कहना है कि उसने एक चोर पर गोली चलाई थी जबकि स्टीनकैंप अपने बिस्तर पर सुरक्षित थी।


अभियोजन पक्ष का यह भी कहना है कि पिस्टोरियस ने स्टीनकैंप से बहस होने के बाद नजदीक से गोली चलाई थी।

इस पर कोर्ट ने कहा, ‘प्रेम संबंधों के सबूत और न ही प्रेम संबंधों में खटास होने के सबूत अदालत की इस बात में सहायता कर सकता है कि अभियुक्त का मृतक को मारने का अपेक्षित इरादा था।’

-क्या था मामला
छह पैरालंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले धावक ऑस्कर पिस्टोरियस पर दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया स्थित अपने घर पर 14 फरवरी 2014 को अपनी 29 साल की प्रेमिका

और मॉडल रीवा स्टीनकैंप की टायलेट में गोली मारकर हत्या करने का आरोप है।

घटना के समय पिस्टोरियस अपने घर में रीवा के साथ थे। हालांकि पिस्टोरियस का कहना है कि उन्होंने एक चोर की आहट सुनी थी और अनजाने में उनसे रीवा की हत्या हो गई। पिस्टोरियस ने 4 9एएम पिस्तौल से रीवा पर गोली चलाई थी।  

इस हाई प्रोफाइल मामले में आए फैसले से कई कानूनी विशेषज्ञ सहमत नहीं हैं। जोहानिसबर्ग के एक क्रिमिनल लॉयल मार्टिन हूड ने कहा कि मैं हैरान हूं।

मेरे विचार से जज मेसिपा की न्यायपालिका और कानूनी सिस्टम में आलोचना होने जा रही है। ज्यादातर कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि पिस्टोरियस अपराधी है।

हालांकि इस फैसले से कानून व्यवस्था के दुरुपयोग के दरवाजे खुल सकते हैं और कोई भी अपने साथी को गोली मारकर कह सकता है कि उसने आत्मरक्षा में ऐसा किया। चाहे हो भी हो लेकिन पिस्टोरियस का स्पोर्ट्स कैरियर खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें