ऑस्ट्रेलिया के हाथों एशेज सीरीज 5-0 से गंवाने के बाद आलोचनाओं का सामना कर रही इंग्लैंड टीम को मैदान के बाहर भी शर्मसार होना पड़ा है। उसके फिरकी गेंदबाज मोंटी पनेसर एक बार फिर अपनी गलत हरकत के कारण चर्चा में हैं।
विज्ञापन
पनेसर मेलबर्न में इंग्लैंड की शर्मनाक हार के बाद अपने फोन डेटिंग एप्स से गोरे शरीर व नीली आंखों वाली एक स्त्री को टीम के होटल में बुलाने की कोशिश कर रहे थे। पनेसर इससे पहले बाउंसर पर पेशाब करने के मामले में बदनाम रहे हैं।
एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक मेलबर्न में हुए एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले के खत्म होने के 24 घंटे बाद उन्होंने एक अमेरिकी महिला से डीलिंग की कोशिश की। तलाकशुदा मोंटी पनेसर ने एलीसन को उनको होटल अपार्टमेंट में मिलने को कहा था, क्योंकि इंग्लैंड की टीम मैनेजमेंट ने खिलाड़ियों के खराब फॉर्म को देखते हुए उन्हें होटल से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
विज्ञापन
क्रिकेट के बहाने मिलने को बुलाया था
हालांकि, एलीसन ने मोंटी पनेसर के साथ किसी भी तरह की मुलाकात की संभावना से इनकार किया है। उन्होंने कहा, "मैं उनसे क्रिकेट के बारे में बात करना चाहती थी, लेकिन उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था।"
ब्लॉन्ड यानी गोरे शरीर व नीली आंखों वाली उस औरत की उम्र लगभग 20 के आसपास थी। रिपोर्ट में दावा किया गया है पनेसर ने उससे कहा था कि उसे अमेरिकन लड़कियां पसंद हैं। और उन्होंने उससे यह भी पूछा था कि क्या वह उनके साथ आज की रात डेटिंग कर रही है।
संदेशों का सिलसिला शुरू होने के बाद पनेसर ने एलीसन ने उसके होटल के कमरे में आने को कहा था। साथ ही उस महिला ने यह भी बताया कि पनेसर हर दिन सोशल नेटवर्किंग साइट टिंडर पर सक्रिय रहते हैं।
बाउंसरों पर पेशाब किया था पनेसर ने
ऐसा नहीं है कि मोंटी पनेसर ने पहली बार कोई शर्मनाक हरकत की है। इससे पहले यह फिरकी गेंदबाज पिछले साल जुलाई में एशेज सीरीज के दौरान ब्राइटन में नाइट क्लब के बाउंसरों पर पेशाब करते हुए पकड़ा गया था। इसके लिए उन पर जुर्माना भी लगाया गया।
तब ससेक्स काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए खेलने वाले पनेसर पर 'शूश क्लब' के बाहर शराब पीकर हंगामा करने के लिए जुर्माना लगा दिया और टीम से बाहर कर दिया था।
समीपी होव में रहने वाले पनेसर पिछले साल इंग्लैंड में हुए एशेज सीरीज में टीम की जीत का जश्न मना रहे थे लेकिन बीच के सामने बने बार में महिलाओं को परेशान करने की शिकायत मिलने के बाद उसे बाहर जाने के लिए कह दिया गया। बाद में उन्होंने वहां खड़े बाउंसरों पर पेशाब कर दिया। बाद में पनेसर के प्रवक्ता ने इस हरकत के लिए उनकी ओर से माफी मांगी।
पत्नी रतन ने छोड़ा पनेसर का साथ
बाउंसरों पर पेशाब करके सुर्खियों में आए मोंटी पनेसर को इसके लिए दंड भी मिला और उन्हें इंग्लैंड की टीम से बाहर कर दिया गया। इसके बाद लंबे समय तक चले विवाद के बाद पनेसर की पत्नी फार्मासिस्ट गुरशरण रतन ने भी अगस्त में उनसे तलाक ले लिया।
हालांकि 31 वर्षीय स्पिनर ने तलाक की खबरों को बेहद गुप्त रखा था। इस फिरकी गेंदबाज ने तीन साल पहले पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों के साथ गुरशरण से शादी की थी।
पनेसर ने 2006 में नागपुर में भारत के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया था। उन्होंने अब तक 50 टेस्ट (167 विकेट), 26 वनडे (24 विकेट) और एक टी-20 (2 विकेट) मैच खेले हैं।
ऐसा नहीं है कि इंग्लैंड के क्रिकेटरों में सिर्फ मोंटी पनेसर ने सार्वजनिक तौर पर पेशाब कर बदनामी झेली हो, अगस्त में एशेज सीरीज खत्म होने के बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी भी जीत के बाद बेहद शर्मनाक हरकत कर बैठे।
एशेज सीरीज के पांचवें मैच के अंतिम दिन जब खराब रोशनी के कारण खेल रोक दिया गया, तो मेजबान इंग्लैंड टीम के खिलाड़ी ओवल की पिच के चारों ओर इकट्ठा हुए और जश्न मनाने लगे। जश्न में डूबी इंग्लैंड टीम ने ड्रेसिंग रूम से लेकर मैदान पर घूम-घूम कर स्टेडियम में दर्शकों का अभिवादन भी किया।
ड्रेसिंग रूम में जश्न मनाने के करीब पांच घंटे बाद इंग्लिश खिलाड़ी एक बार फिर बाहर निकलकर मैदान पर आए। इंग्लिश खिलाड़ी पिच के चारों ओर एकत्र हो गए और फिर इस सूखी पिच को अपने पेशाब से गीला कर दिया। ओवर की पिच पर पेशाब करने वालों में टीम के दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन, तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन शामिल थे।