फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ओवर बन गए खास, पाक ने कंगारुओं को धो डाला

Mon, 24 Mar 2014 08:21 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के हाथों पहले मैच में हार के बाद पाकिस्तान ने आज दूसरे मैच में बेहद ही रोमांचक और उतार-चढ़ाव वाले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर अपनी पहली जीत का स्वाद चख लिया।
विज्ञापन


ढाका में खेले गए आईसीसी ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में पाक ने ऑस्ट्रेलिया को 16 रन से हरा दिया।

पाक टीम की इस जीत के नायक उमर अकमल रहे जिन्होंने 54 गेंदों में नौ चौकों और चार छक्कों के साथ 94 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि वह महज छह रन से शतक बनाने से चूक गए। अगर वह शतक लगा लेते तो टी-20 में शतक लगाने वाले पाक के पहले बल्लेबाज बन जाते।

उमर की आतिशी पारी से खड़ा किया विशाल स्कोर

‘मैन ऑफ द मैच’ बने उमर अकमल की इस धमाकेदार पारी से पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

उमर के अलावा कामरान अकमल ने 31 गेंदों में 31 रन बनाए। जबकि शाहिद अफरीदी ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाते हुए 11 गेंदों में नाबाद 20 रन (2 चौका और 1 छक्का) बनाए।

जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 175 रन पर सिमट गई। 15 ओवर तक तक मैच पर पकड़ बनाए रखने वाली कंगारू टीम ने आखिरी 5 ओवर में सिर्फ 29 रन पर 7 विकेट गंवाकर जीत पाक टीम की झोली में डाल दी। एक समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 11.3 ओवर में दो विकेट पर 126 रन था लेकिन धमाकेदार अर्धशतक जड़ने वाले ग्लेन मैक्सवेल के आउट होते ही टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई।

खराब शुरुआत के बाद मैक्सवेल की आतिशी पारी

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर डेविड वॉर्नर (4) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद तेज गेंदबाज जुल्फिकार बाबर ने पहले ओवर की अंतिम गेंद पर भी शेन वॉटसन (4) को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को दोहरा झटका दे दिया।

दोहरे झटके के बाद ऑस्ट्रेलिया को ग्लेन मैक्सवेल और ऐरोन फिंच ने आतिशी बल्‍लेबाजी कर टीम को संकट से बाहर निकाला। मैक्सवेल ने धुंआधार बल्‍लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में ही अर्धशतक लगा दिया जो टी-20 क्रिकेट का चौथा सबसे तेज अर्धशतक रहा। दोनों ने बिलावल भट्टी के एक ओवर में 30 रन ठोक दिए।

ग्लेन मैक्सवेल और ऐरोन फिंच ने महज 51 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी कर डाली।
विज्ञापन

पाक गेंदबाजों ने कराई मैच में वापसी

पाकिस्तान का क्षेत्ररक्षण आज बेहद खराब रहा और मैच के मध्य में तीन गेंद के अंदर दो कैप टपकाए। 12वें ओवर की चौथी गेंद पर शाहिद अफरीदी ने ग्लेन मैक्सवेल को बोल्ड कर पाक क‌ी मैच में वापसी करा दी। मैक्सवेल ने 33 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के लगाए।

अफरीदी ने जॉर्ज बैली (4) को भी बोल्ड कर टीम को एक और सफलता ‌दिलाई। इसके बाद कंगारू टीम का विकेट नियमित अंतराल पर गिरता गया। ऐरोन फिंच भी 65 रन बनाकर चलते बने।

ऑस्ट्रेलिया को अंतिम 18 गेंदों में जीत के लिए 31 रन बनाने थे कि सईद अजमल और उमर गुल ने बेहद शानदार गेंदबाजी कर बल्‍लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अपने पहले ओवर में 30 रन देने वाले बिलावल ने अंतिम ओवर में दो विकेट झटककर कंगारू टीम को समेट दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें