फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL में दिल्ली की टीम और एक भी खिलाड़ी दिल्ली का नहीं

Thu, 17 Apr 2014 12:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल के पिछले संस्करणों में काफी उतार-चढाव देख चुकी दिल्ली डेयरडेविल्स जब गुरुवार को शारजाह में अपने पहले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ उतरेगी तो वह पूरी तरह से बदली हुई होगी।
विज्ञापन


इस मैच में सभी की निगाहें आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी युवराज सिंह और इस बार की नीलामी में 12 करोड़ रुपए के साथ दूसरे सबसे मंहगे खिलाड़ी बने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक पर रहेगी। युवराज बंगलोर टीम के लिए जबकि कार्तिक दिल्ली टीम की ओर से मैदान में उतरेंगे।

आईपीएल-6 में छठे स्थान पर रही दिल्ली ने इस बार न सिर्फ अपनी किट चेंज की है बल्कि टीम में कई नए खिलाड़ी भी बाहर हुए हैं।
Trending Videos

पूरी तरह से बदली हुई है दिल्‍ली की टीम

दिल्ली की कमान अब इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन के हाथों में है जबकि टीम इंडिया को अपने मार्गदर्शन में साल 2011 में वनडे विश्वकप दिला चुके गैरी कस्टर्न टीम के कोच हैं। हालांकि लेकिन अंगुली में चोट की वजह से पीटरसन पहले मैच में नहीं उतर सकेंगे।

टीम के पूर्व कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने अब टीम का हिस्सा नहीं हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भी दिल्ली टीम से जुड़े हैं।

पिछली बार मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कार्तिक टीम के उपकप्तान भी हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय तक खेलने वाले ओपनर मुरली विजय भी इस बार टीम का हिस्सा बने हैं। मुरली विजय दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज क्विंटन डी काक के साथ ओपनिंग कर सकते हैं।

दिल्‍ली की टीम में स्‍थानीय खिलाड़ी ही नदारद

विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महंगे बिके केविन पीटरसन, जेपी डुमिनी और न्यूजीलैंड के रॉस टेलर तथा घरेलू खिलाड़ियों में मनोज तिवारी, सौरभ तिवारी और केदार जाधव से भी दिल्ली का भाग्य बदलने की उम्मीद की जा रही है। टीम में मौजूद कीवी आलराउंडर जेम्स नीशाम भी मजबूत खिलाड़ियों में हैं।

मजेदार बात यह है कि दिल्ली डेयरडेविल्स का बेस स्टेशन है फिरोज शाह कोटला मैदान। लेकिन दिल्‍ली की टीम में एक भी दिल्‍ली का खिलाड़ी नहीं है। दिल्‍ली के स्टार क्रिकेटर तो आईपीएल में अन्य टीमों की शोभा बढ़ा रहे हैं।

टीम की फ्रेंचाइजी जीएमआर स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्‍ली के लिए एक भी स्‍थानीय खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। दिल्‍ली के 22 खिलाड़ियों की सूची में सिर्फ एक क्रिकेटर है मिलिंद कुमार जो दिल्‍ली की रणजी टीम से खेल चुका है। इसके अलावा सभी खिलाड़ी दिल्‍ली से बाहर के हैं। 7 खिलाड़ी विदेशी हैं और टीम की कमान एक विदेशी के ‌ही हाथ में है।

कोहली की कप्‍तानी वाली बंगलोर टीम मजबूत

दूसरी ओर, विराट कोहली के नेतृत्व वाली बंगलोर टीम भी बेहद मजबूत है। टीम के पास युवराज और कोहली के अलावा एबी डीविलियर्स, विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल, दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन, तेज गेंदबाज रवि रामपॉल और मिशेल स्टार्क जैसे विश्वस्तरीय खिलाड़ियों की पूरी फौज है।

विराट पिछले संस्करणों में बंगलोर की कप्तानी कर चुके हैं। विराट ने आईपीएल छह में 16 मैचों में बंगलोर के लिए 45.28 के औसत से 634 रन बनाए थे।

जबकि गेल ने 16 मैचो में टीम की तरफ से 59 की औसत से सर्वाधिक 708 रन बनाए थे जिसमें नाबाद 175 रनों की रिकॉर्ड पारी यादगार थी।
विज्ञापन

डेयरडेविल्स के पहले मुकाबले से पीटरसन बाहर

अंगुली में चोट की वजह से दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान केविन पीटरसन बृहस्पतिवार को शारजाह में रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर के खिलाफ शुरुआती मुकाबले में नहीं खेलेंगे।

पीटरसन को डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ रुपए में खरीदा है। उन्हें पिछले महीने ओवल में सर्रे के साथ अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। दिल्ली डेयरडेविल्स के सहायक इरिक सिमांस से इस बाबत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि केविन को फिट होने में थोड़ा वक्त लगेगा। लिहाजा वह पहले मुकाबले से बाहर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें